विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकी के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया सेना ने बयान में कहा कि ओपी मेल्हुरा (शोपियां) में एक आतंकवादी को मार गिराया गया

2 min read

नई दिल्ली। दक्षिण कश्मीर ( South Kashmir ) के शोपियां ( shopian encounter ) जिले के जैनपोरा में जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। सेना ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि ओपी मेल्हुरा ( shopian ) में एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

संयुक्त अभियान जारी है। यहां प्राप्त विवरण के अनुसार, सुरक्षा बलों के पास क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी के बारे में एक विशिष्ट इनपुट मिला था।

घेराबंदी कड़ी होने के बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चल रहा है। आतंकियों के साथ गोलीबारी चल रही है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं, कश्मीर में सोमवार को भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा मारे गए तीनों आतंकवादी प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के नए गठित मोर्चे 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ( TRF ) के थे।

टीआरएफ कमांडर हमजा द्वारा जारी एक बयान में, समूह ने तीनों आतंकवादियों की पहचान अफ्फान (परवेज), अनस (आसिफ) और मरसद (बिलाल) के रूप में की।हालांकि, टीआरएफ के बयान में यह नहीं बताया गया है कि वे कैसे और कहां मारे गए थे लेकिन सूत्रों ने कहा कि टीआरएफ का संदर्भ उन तीन अज्ञात आतंकवादियों के बारे में है, जो सोमवार को कुलगाम जिले के काजीगुंड के लोअरमुंडा इलाके में सुरक्षा बलों के आतंकवाद-रोधी अभियान में मारे गए थे।

Updated on:
29 Apr 2020 08:24 am
Published on:
28 Apr 2020 10:18 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत