विविध भारत

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखंड हाईकोर्ट का अनोखा तरीका, जमानत के लिए राहत कोष में रकम दो

भयावह बाढ़ की मार से जूझते दक्षिण भारतीय राज्य केरल की मदद के लिए झारखंड हाईकोर्ट ने एक अनोखा तरीका अपनाया है।
2 min read
court
minor raped,arrested,rape case,accused,sentenced,Ujjain Court,Ujjain Police,

रांची। भयावह बाढ़ की मार से जूझते दक्षिण भारतीय राज्य केरल की मदद के लिए झारखंड हाईकोर्ट ने एक अनोखा तरीका अपनाया है। यहां हाईकोर्ट ने तीन व्यक्तियों की अग्रिम जमानत की याचिका स्वीकार करने के लिए एक शर्त लगा दी कि पहले उन्हें केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में रकम जमा करनी होगी।

झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एबी सिंह ने सोमवार को देखा कि बाढ़ की मार का सामना कर रहे केरल को अभी भी बहुत राहत की जरूरत है। इसके बाद जस्टिस सिंह ने धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मामले में अग्रिम जमानत लेने आए उत्पल रे को इस शर्त पर अनुमति दे दी कि वो केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 7,000 रुपये जमा करेंगे। वहीं, फर्जीवाड़े के आरोपी धनेश्वर मंडल और संभू मंडल की याचिका को भी हाईकोर्ट ने प्रतिव्यक्ति पांच हजार रुपये राहत कोष में जमा करने की शर्त पर मंजूर कर लिया।

इस संबंध में अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को राहत कोष में रकम जमा किए जाने के सबूत भी पेश करने जरूरी होंगे, ताकि पता चले कि वाकई बाढ़ पीड़ितों की मदद हुई है। इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के महासचिव हेमंत कुमार सिकरवार ने कहा कि मध्य प्रदेश और कर्नाटक हाईकोर्ट ने भी कुछ मामलों में इसी तरह के निर्देश दिए हैं ताकि केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कोष में रकम जमा हो सके।

गृह मंत्रालय के नेशनल इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेंटर (एनईआरसी) के मुताबिक केरल में 443 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 जिलों के 54 लाख 11 हजार लोग अब तक की सबसे भयावह बाढ़ और बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए। इसके चलते दक्षिण भारतीय राज्य के 47,727 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खड़ी फसल तबाह हो गई।

Published on:
28 Aug 2018 02:58 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video