विविध भारत

प्रशांत भूषण ने रफाल सौदे को बताया भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, बोले- JPC करें जांच

उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने रफाल सौदा को भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बताया है।

2 min read
Sep 23, 2018
प्रशांत भूषण ने रफाल सौदे को बताया भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला, बोले- JPC करें जांच

नई दिल्ली। रफाल लड़ाकू विमान सौदा को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। जहां एक और विपक्षी दलों ने मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए हैं तो वहीं उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने इसे भारत का सबसे बड़ा रक्षा घोटाला बता दिया है। उन्होंने रविवार को चेन्नई में कहा कि रफाल सौदा भारत के रक्षा घोटालों में अबतक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। बता दें कि भूषण ने केंद्र से इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच शुरू कराने का आग्रह किया है।

126 की जगह 36 रफाल ही क्यों?: भूषण

आपको बता दें कि चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए भूषण ने रफाल से संबंधित कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा है कि कैसे अनिल अंबानी की रिलायंस डिफेंस को इस परियोजना में शामिल किया जा सकता है जो कि फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन की ऑफसेट साझेदार है और उनकी अधिकतर कंपनियां कर्ज में हैं? उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह ने केवल भारत में सबसे बड़ा रक्षा घोटाला है बल्कि इसमे इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा से भी समझौता किया गया है। भूषण ने आरोप लगाया कि जब वायुसेना को 126 विमानों की जरूरत है तो इसे घटाकर 36 क्यों कर दिया गया?

पीएम और रक्षामंत्री पर साधा निशाना

आपको बता दें कि प्रशांत भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों पर दबाव बनाया है। इसलिए सेना के अधिकारी भी रफाल को लेकर झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल जेपीसी जांच के लिए तैयार होना चाहिए और सभी साक्ष्य, दस्तावेज सामने रखना चाहिए। भूषण ने कहा कि सरकार कह रही है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है, लिहाजा खुलासा नहीं कर सकते, एक बेबुनियाद और तर्कहीन बात है। यदि जेपीसी के सामने ये बातें रखी जाएंगी तो इससे देश की सुरक्षा पर कोई खतरा नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

रफाल विवाद पर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को दी धमकी, बोले- सबूत दें या फिर जेल जाने के लिए रहें तैयार
Published on:
23 Sept 2018 07:11 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें