27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रफाल विवाद पर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को दी धमकी, बोले- सबूत दें या फिर जेल जाने के लिए रहें तैयार

पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने रफाल सौदे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 23 Sep 2018, 4:42 PM IST

bjp leader chandra kumar bose

रफाल विवाद पर भाजपा नेता ने राहुल गांधी को दी धमकी, बोले- सबूत दें या फिर जेल जाने के लिए रहें तैयार

नई दिल्ली। रफाल लड़ाकू विमान के डील को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार राजनीतिक संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। बोस ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू कहते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि यदि रफाल डील में भ्रष्टाचार को लेकर उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई सबूत है तो देश की जनता के सामने रखें या फिर स्वयं जेल जाने के लिए अब तैयार रहें। सबसे बड़ी बात यह है कि बोस ने धमकी भरे अंदाज में ये बातें ट्वीट करते हुए कही और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस को टैग भी किया।

ट्वीट करते हुए बोस ने कांग्रेस पर लगाए कई आरोप

आपको बता दें कि सुभाष चंद्र बोस के पड़पोते और पश्चिम बंगाल के भाजपा उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि वाकई राजनेताओं के बीच बौद्धिक और राजनीतिक दिवालियापन देखने बेहद ही दुखद है। उन्हें देश के कल्याण और विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। बजाय इसके कि चोर कौन है, सत्यापित करने की कोशिश में समय और ऊर्जा दोनों बर्बाद कर रहे हैं। यह बहुत ही दयनीय है। बता दें कि बोस ने इसके बाद एक ओर ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि यह जाहिर है कि राहुल गांधी पीएम मोदी को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं। मैं कहना चाहता हूं कि यदि पप्पू के पास कोई भी सबूत है तो उसे कार्ट के पास लेकर क्यों नहीं जाते हैं? इन लोगों के साथ समस्या यह है कि वे अपने दिमाग को उपयोग बिल्कुल भी नहीं करते हैं, भले ही मटर के दाने जितना बड़ा हो।

VIDEO: रफाल डील पर भ्रष्टाचार को लेकर बोले खड़गे, नैतिक रूप से पीएम मोदी दें इस्तीफा

क्या है रफाल मामला

आपको बता दें कि बीते दिन फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने अपने एक साक्षात्कार में रफाल डील के बारे में कुछ बातें कही। जिसके बाद भारत की राजनीति में भूचाल आ गया। दरअसल ओलांद ने अपने बयान में कहा कि रफाल लडाकू विमान के सौदे के लिए रिलायंस डिफेंस के नाम का प्रस्ताव भारत सरकार ने ही किया था। उनका कहना है कि रिलायंस को डील सौंपने में फ्रांस सरकार की कोई भी भूमिका नहीं थी। इस बयान को कांग्रेस ने हाथों-हाथ लपक लिया और मोदी सरकार पर हमला बोल दिया। जिसके बाद सरकार की ओर से भी कई बयान दिए गए। हालांकि बाद में ओलांद ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण भी दिया कि अनिल अंबानी की कंपनी के बार में दसोल्ट से सवाल पूछा जाए उससे नहीं। बता दें कि मोदी सरकार ने 36 रफाल लड़ाकू विमान खरीदने का करार फ्रांस की सरकार से किया है, जिसपर कांग्रेस का आरोप है कि सरकार ने इस डील में बड़ा भ्रष्टाचार किाय है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग