27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
Video: रफाल पर बवाल जारी, जेटली बोले- कैग की रिपोर्ट आने का करेंगे इंतजार, सौदा नहीं होगा रद्द
Play video

Video: रफाल पर बवाल जारी, जेटली बोले- कैग की रिपोर्ट आने का करेंगे इंतजार, सौदा नहीं होगा रद्द

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 23 Sep 2018, 4:19 PM IST

नई दिल्ली। रफाल सौदे को लेकर देश में सियासी उफान जारी है। आरोप प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है। इस बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विपक्ष पर हमला बोला है। अरुण जेटली ने रफाल लड़ाकू विमान सौदे में घोटाले के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रफाल ज्यादा कीमत पर खरीदे गए हैं या नहीं, इसका फैसला नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) की जांच के बाद ही पता चल सकता है। उन्होंने कहा आरोपों के बावजूद रफाल सौदे को रद्द नहीं किया जाएगा। जेटली ने एक समाचार एंजेसी को दिए गए विशेष साक्षात्कार में कहा, “रफाल सौदा साफ है और इसे रद्द करने का कोई सवाल नहीं है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि मौजूदा रफाल एयरक्राफ्ट कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार की बातचीत की तुलना में सस्ता है या नहीं इन सभी तथ्यों और आंकड़ों को सीएजी के समक्ष रखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति