विविध भारत

कर्नाटक में 29 नए मंत्रियों को मिले विभाग, वित्त मंत्रालय रहेगा बोम्मई के पास

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 29 जुलाई को अपने पद की शपथ ली तथा नए केबिनेट की घोषणा की।

less than 1 minute read
Aug 07, 2021
bommai.jpeg
Karnataka BJP Legislative Party elected Basavaraj S Bommai as Chief Minister of the State

नई दिल्ली। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा कर दिया है। वित्त विभाग, बेंगलुरू विकास तथा केबिनेट मामलों के मंत्रालय की कमान उन्होंने अपने पास रखी है। इस संबंध में सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी है।

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार राज्य में कोई भी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया है। आर. अशोक को राजस्व, लिंगायत नेता वी. सोमन्ना को आवास, प्रभु चव्हाण को पशुपालन विभाग, आनंद सिंह को इकोलॉजी एंड एनवायरमेंट विभाग, बी. श्रीरामुलु को परिवहन और अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा के. एस. ईश्वरप्पा को ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया गया था। उन्होंने 29 जुलाई को अपने पद की शपथ ली तथा नए केबिनेट की घोषणा की। आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए केबिनेट में समाज से जुड़े सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नए केबिनेट में 8 लिंगायत, 7 वोक्कलिगा, 7 ओबीसी, 3 अनुसूचित जनजाति, 2 ब्राह्मण, 1 अनुसूचित जाति, एक रेड्डी तथा एक महिला को पद की शपथ दिलाई गई है। इन सभी ने बुधवार को ही शपथ ली है।

Published on:
07 Aug 2021 01:22 pm