विविध भारत

करतारपुर कॉरिडोरः अमृतसर पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, कल होगी दोनों देशों के बीच बैठक

* करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के बीच कल होगी वार्ता* अमृतसर पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल* वाघा अटारी बॉर्डर पर होगी यह अहम बैठक
less than 1 minute read
Syed Haider Shah
करतारपुर कॉरिडोरः अमृतसर पहुंचा पाकिस्तानी प्रतिनिधि मंडल, कल होगी दोनों देशों के बीच बैठक

नई दिल्ली। करतारपुर कॉरिडोर को लेकर कल होने वाली बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा। अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे पाक उप उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह ने कहा कि हम करतापुर कॉरिडोर खोलना चाहते हैं, ताकि सिख लोग पाकिस्तान जा सकें। उन्होंने कहा कि इस बैठक में हिस्सा लेना पाकिस्तान की ओर से एक पहल है। बता दें कि यह बैठक वाघा अटारी बॉर्डर पर गुरुवार को होगी।

सैयद हैदर शाह ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर देखने के लिए पाकिस्तान वीजा का प्रावधान नहीं रखेगा। इस मामले पर भी कल होने वाली बैठक में चर्चा होगी। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर बैठक से पहले बुधवार को भारत-पाक सीमा पर लैंड पोर्ट अथॉरिटी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान विशेष अधिकारी अखिल कुमार सक्सेना ने एनएचएआई के अधिकारियों से निर्माण कार्य को लेकर चर्चा की। यहां करीब दो घंटे तक कॉरिडोर को लेकर बातचीत हुई।

अखिल सक्सेना ने बताया बताया कि भारत की तरफ से कॉरिडोर निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता है। पंजाब सरकार अभी जमीन अधिग्रहण कर रही है। एसडीएम ने उन्हें बताया है कि जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कुछ दिनों में अधिग्रहण होने के बाद कॉरिडोर निर्माण के लिए उन्हें जमीन दी जाएगी।

Updated on:
13 Mar 2019 09:04 pm
Published on:
13 Mar 2019 08:49 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video