विविध भारत

कश्मीर: कांस्टेबल की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, सर्विस राइफल के साथ हुए थे फरार

जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस ने फरवरी में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या करने और उनका हथियार ले जाने के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2018, 6:55 PM IST
kashmir
कश्मीर: कांस्टेबल की हत्या के मामले में 4 गिरफ्तार, सर्विस राइफल के साथ हुए थे फरार

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस ने फरवरी में एक पुलिस कांस्टेबल की हत्या करने और उनका हथियार ले जाने के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। श्रीनगर के सोउरा इलाके में हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी के आवास के पास गार्ड पोस्ट पर हमले के दौरान आतंकवादियों ने 25 फरवरी को पुलिस कांस्टेबल फारूक अहमद की हत्या कर दी थी और उनकी सर्विस राइफल लेकर भाग गए थे। जिसके बाद उनकी खोजबीन जारी थी।

स्थानीय आतंकवादी इसा फाजली की अहम भूमिका

पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि इस हमले में स्थानीय आतंकवादी इसा फाजली की अहम भूमिका है। इनके अलावा सैयद ओवैस, तौसीफ अहमद और अन्य आतंकवादी भी इस हमले में शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है वे इनके सह साजिशकर्ता और सहयोगी हैं। इसा, सैयद और तौसीफ को अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।

विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई

वहीं, जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के अरनिया सब-सेक्टर में शुक्रवार को विस्फोट में एक मजदूर की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। मजदूर जम्मू जिले के जबोवल इलाके में धान के पौधे की रोपाई कर रहे थे कि विस्फोट होने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईबी के अरनिया सब सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा भारी गोलीबारी होती रही है। सूत्रों ने कहा है कि यह भी हो सकता है कि कोई अविस्फोटित शेल धान की रोपाई के दौरान फट गया हो।

Published on: