दरअसल, इससे पहले 29 अगस्त, 2016 को राज्य सरकार ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित कर पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर अंग्रेजी में बंगाल व बंगाली में बांग्ला और हिंदी में बंगाल करने का प्रस्ताव भेजा था। लेकिन केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए इसे वापस राज्य सरकार लौटा दिया था। अब एकबार फिर पश्चिम बंगाल विधानसभा में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव पास किया गया है।