वहीं दूसरी ओर पटना उच्च न्यायालय में इस मामले को लेकर एक याचिका भी दाखिल की गई, जिसको कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। कोर्ट याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगी। याचिका में याचिकाकर्ता ने कोर्ट से इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। वहीं, मुजफ्फरपुर के इस केस ने बिहार की राजनीति में तूफान ला दिया है। राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। तेजस्वी ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना में संलिप्त अधिकारियों और नेताओं का बचाव कर रही है।