राजद नेता ने कहा कि हमारी पार्टी एनडीए भगाओं, बेटी बचाओ साइकिल मार्च निकालेगी। यह साइकिल मार्च गया से पटना तक निकाली जाएगी, जिसमें राजद एनडीए की असफलताओं को उजागर करेगी। तेजस्वी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि महागठबंधन के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में लोग साइकिल मार्च में शामिल होंगे। वहीं, मुजफ्फरपुर में सरकारी सहायता प्राप्त एक शेल्टर हाउस में 16 बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी से पूरा देश सकते में आ गया है। इसके साथ ही आरोपियों में पीड़ित बच्चियों में से एक की हत्या कर उसका शव शेल्टर हाउस परिसर में ही दफन कर दिया। अब पीड़िता के बयान के आधार पर शेल्टर हाउस की खुदाई की जा रही है।