दरअसल, साइक्लोजिकल पोस्टमार्टम खासकर आत्महत्या वाले केसों में होती है। इसकी खास बात यह भी है कि इस प्रक्रिया में शव या उसकी बॉडी के किसी भी पार्ट की कोई जरूरत नहीं होती है। जब साइक्लोजिकल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार की जाती है तो उस समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अलावा मृतक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गौर किया जाता है। इसके साथ ही पड़ोसियों, परीचितों व घटना से जुड़े लोगों से बातचीत के आधार पर अलग-अलग एंगल पर गौर किया जाता है। साइक्लोजिकल पोस्टमार्टम में टीम भाटिया परिवार से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जांच करेगी। जैसे कि परिवार के सदस्यों की वीडियो, सुसाइड से पहले की तैयारियां, घर में मिला रजिस्टर आदि। इन सबकी गहनता से जांच की जाएगी।