28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुजफ्फरपुर के बाद अब बिहार के इस जिले में शेल्टर होम से गायब हुईं लड़कियां

5 अक्टूबर 2017 को गोपालगंज के जादोपुर रोड स्थित सरेया में संचालित शेल्‍टर होम से दो लकड़ियां लापता है।

2 min read
Google source verification
sheltar house

मुजफ्फरपुर के बाद अब बिहार के इस जिले में शेल्टर होम से गायब हुईं लड़कियां

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्‍टर होम में यौन शोषण और लड़कियों के लापता होने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि बिहार के गोपालगंज जिले में भी शेल्‍टर होम से दो लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आई है। खबर सामने आने के बाद जिले में सनसनी मच गई है। जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर 2017 को गोपालगंज के जादोपुर रोड स्थित सरेया में संचालित शेल्‍टर होम से दो लकड़ियां लापता है। इसके बाद शेल्‍टर होम व जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। खास बात यह है कि घटना के नौ महीने बाद तक शेल्‍टर होम प्रबंधन ने मामला दर्ज नहीं कराया।अभी तक इस मामल में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। लापता लड़कियां के बारे में अभी तक किसी को कोई जानकारी नहीं है। जिला प्रशासन ने केवल गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है ।

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की हैं लड़कियां

बताया जा रहा है कि लापता लड़कियां देवरिया और ठाणे की रहने वाली हैं। गोपालगंज के जिला परियोजन प्रबंधक(डीपीएम) प्रेम प्रकाश ने बताया कि लापता लड़कियां उत्‍तर प्रदेश के देवरिया और महाराष्ट्र के ठाणे की रहनी वाली हैं।

शेल्टर होम के चलते मकान मालिक भी परेशान

शेल्‍टर होम जिस किराए के मकान में है, उसके मालिक अमित कुमार भी यहां की गतिविधियों से परेशान बताए जाते हैं। कहते हैं कि यहां आए दिन मारपीट तथा बाहरी लोगों की आवाजाही से परेशानी होती है। घटना की बाबत डीपीएम प्रेम प्रकाश ने कहा कि वे सम्बंधित पदाधिकारी व जिला प्रशासन को अपनी रिपोर्ट भेज चुके हैं। फिलहाल जिला प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

रात में संदिग्‍ध लोगों की आवाजाही

मिली जनकारी के मुताबिक गोपालगंज शेल्टर होम में संदिग्ध लोगों की आवाजही लगी रहती है। गोपालगंज के हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा के अनुसार यहां देर रात तक संदिग्‍ध लोगों की आवाजाही लगी रहती थी। लड़कियों को भी बाहर भेजा जाता था। उनके अनुसार उन्‍होंने गोपालगंज जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि शेल्टर प्रबंधन आवाजही की खबर को खंडन कर रहा है। लेकिन देखते ही देखते दो लड़कियां संदिग्‍ध परिस्थितियों में लापता हो गईं।