विविध भारत

खुशखबरीः लश्कर, जैश और जेयूडी को चपत लगा रहे कश्मीरी आतंकी, छोटी हो रही जिंदगी

आमतौर पर आतंकियों के रूप में इन युवाओं की औसत उम्र छह महीने से ज्यादा नहीं रहती है। लेकिन सेना की सफलता के चलते अब इसमें और गिरावट हो रही है।

2 min read
बुराड़ी केसः नतीजे पर पहुंचने से पहले मिली एक और चिट्ठी, 'कराला का तांत्रिक है गुनहगार'

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में चल रहे सेना के ऑपरेशन ऑलआउट की शानदार सफलता ने आतंकियों की जिंदगी छोटी कर दी है। रक्षा सूत्रों के हवाले से सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक पहले के मुकाबले अब आतंकियों बनने के बेहद कम समय में ही वे सेना का शिकार होने लगे हैं।

आतंकी संगठनों के लिए नुकसान का सौदा

ये भी पढ़ें

रामजन्मभूमि आतंकी हमला : 13 साल का लंबा वक्त फिर भी नही मिली रामलला के गुनहगारों को सज़ा

मंगलवार को शोपियां एनकाउंटर में ढेर हुए दोनों दहशतगर्द महज दो महीने पहले ही आतंकी बने थे। रिपोर्ट् के मुताबिक आमतौर पर आतंकियों के रूप में इन युवाओं की औसत उम्र छह महीने से ज्यादा नहीं रहती है। लेकिन सेना की सफलता के चलते अब इसमें और गिरावट हो रही है। इस तरह ये आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के लिए नुकसान का सौदा बनते जा रहे हैं, क्योंकि लंबी ट्रेनिंग के दौरान इन पर काफी पैसा खर्च किया जाता है।

'ऑलआउट' में इस साल ढेर हुए 101 आतंकी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जून 2018 तक जम्मू-कश्मीर के 82 युवा आतंकी संगठनों से जुड़े थे। इनमें से करीब 40 हिज्बुल से, 16 लश्कर से और 26 जैश से जुड़े हैं। इनमें से अधिकांश की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। वहीं अधिकांश शोपियां और पुलवामा के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि इस साल ऑपरेशन ऑलआउट के तहत 101 आतंकी ढेर किए जा चुके हैं।

भर्ती में भी हो रहा इजाफा

एक तरफ तेजी से आतंकियों का सफाया किया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ नए आतंकियों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि किसी आतंकी के अंतिम संस्कार में भीड़ देखकर भी दूसरे युवा इस राह पर चलने के लिए बहक जाते हैं। दरअसल अप्रैल के महीने में शुरुआत में ही 13 आतंकी मारे गए थे, इनके अंतिम संस्कार के बाद मई में 12 और जून में 20 से ज्यादा युवाओं ने आतंकी संगठनों का हाथ थाम लिया था।

ये भी पढ़ें

30 साल में कश्मीर में पर्यटन उद्योग को हुआ 90 फीसदी का नुकसान
Published on:
10 Jul 2018 07:24 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग