विविध भारत

पानी के बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक में खिंची तलवारें, निशाने पर हैं आईपीएल मैच

प्रदर्शनकारी चेन्नई और कर्नाटक के चेगलपट्ट को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर बैठ गए हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

2 min read

नई दिल्ली। कावेरी मुद्दे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक में तनाव चरम पर है। कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) का गठन करने की मांग को लेकर तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर सीएमबी का गठन करने से विफल रहने का आरोप लगाया है। द्रमुक कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में चेन्नई मेट्रो रेल को बाधित करने की फिर से कोशिश की लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

प्रदर्शनकारी चेन्नई और कर्नाटक की चेगलपट्ट को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आकर बैठ गए हैं जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते तमिलनाडु से कर्नाटक जाने वाली बसों पर भी सीधा असर पड़ रहा है। बढ़ते तनाव के मद्देनज़र कर्नाटक स्टेट रोड ट्राँसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने अपनी तमिलनाडु-कर्नाटक बस सर्विस को बंद कर दिया है। मंगलवार को भी भी बसों के आवागमन पर काफी असर दिखा था।

ये भी पढ़ें

VIDEO : आईपीएल की मस्ती के साथ देखिए दादा-पोते की ये खट्टी-मीठी तकरार

क्या है विवाद?

सर्वोच्च न्यायालय के 16 फरवरी के आदेशानुसार केंद्र सरकार को अंतरराज्यीय जल विवाद अधिनियम की धारा 6ए के तहत तीन मई तक एक योजना तैयार करने का आदेश दिया गया है। उच्चतम न्यायालय ने कावेरी नदी के जल के बंटवारे में तमिलनाडु के हिस्से का पानी घटा दिया और कर्नाटक का हिस्सा बढ़ा दिया था। कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) और कावेरी जल नियामक समिति (सीडब्ल्यूआरसी) का गठन न करने के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताते हुए प्रदर्शनों का दौर जारी है।

आईपीएल मैचों पर पड़ सकता है असर

बता दें कि मंगलवार को चेन्नई में खेले गए चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच के आईपीएल मैच पर भी कावेरी विवाद का असर दिखा। मैच से पहले मैदान के बाहर काफी हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारी मैच न होने देने पर आमादा थे। मैच के दौरान मैदान में जूता भी फेंका गया था। तमिल संगठनों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शनके प्रतीक के रूप में आईपीएल मैचों के आयोजन के खिलाफ आंदोलन करने की लगातार धमकी दे रहे हैं।

दिग्गज कूदे मैदान में

तमिल फिल्म उद्योग के सदस्यों ने तमिल पानापत्तु पेरावी नाम के एक समूह का सोमवार को गठन किया। इसमें फिल्म निर्देशक भारतीराजा, आर.के. सेल्वामणि और वी. शेखर आदि मुख्य हैं। अभिनेता रजनीकांत , दामाद धनुष, एम नासर, सत्यराज, विजय, विक्रम, शिवाकार्तिकेयन, प्रशांत, सूर्या, श्रीप्रिया, कस्तूरी, रेखा हैरिस और विशाल समेत कई तमिल कलाकार भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं।

इस संगठन ने तमिलनाडु में आयोजित होने वाले आईपीएल मैचों के लगातार बहिष्कार की चेतावनी दी है। इससे पहले, डीएमके नेता एम.के. स्टालिन ने कहा था कि वह आईपीएल मैचों के आयोजन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन पानी की कमी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों को आयोजकों को लोगों की समस्याओं को समझना चाहिए और उसके हिसाब से कदम उठाना चाहिए।

ये भी पढ़ें

विरोध के बाद भी पहुंचे दर्शक
Updated on:
11 Apr 2018 11:34 am
Published on:
11 Apr 2018 10:47 am
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी