
जोधपुर . आईपीएल का आगाज होते ही इसका क्रेज फिर से बढऩे लग गया है। क्रिकेट के दीवानों में इसे लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिल रही है। युवाओं में इसे लेकर विशेष उत्साह होता है। वहीं बुजुर्ग लोगों को सिर्फ वल्र्ड कप में होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिताओं को ही असली क्रिकेट की प्रतियोगिता मानते हैं। जब एक युवा और बुजुर्ग के बीच इसको लेकर बहस होती है तो इसका नजारा कैसा खट्टा-मीठा होता होगा। तो चलिए आज आप इस प्यारी सी तकरार को देख कर रिश्तों में मिठास घोल लीजिए। शहर के युवा यू-ट्यूबर प्रतीक मूथा दर्शकों के लिए इस बार प्रस्तुत कर रहे हैं दादा-पोते का आईपीएल तड़का….