विविध भारत

Kerala : गोल्ड स्मगलिंग केस में बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, सीएम विजयन ने उठाया सबसे ज्यादा लाभ

गोल्ड स्मगलिंग का लाभ उठा रहे थे सीएम पी विजयन। 5 जुलाई को हुआ था इस मामले का खुलासा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Dec 2020, 3:24 PM IST
p vijyan
गोल्ड स्मगलिंग का लाभ उठा रहे थे सीएम पी विजयन।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने गोल्ड स्मगलिंग केस में बड़ा खुलासा कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि गोल्ड स्मगलिंग में सबसे ज्यादा लाभ खुद सीएम विजयन उठा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि हवाला और रिवर्स हवाला व्यापार के पीछे विजयन और उनका कार्यालय शामिल था। उन्होंने न केवल इस काम में सभी की मदद की बल्कि इस व्यापार के सबसे बड़े लाभार्थी भी बने।

5 जुलाई को हुआ था खुलासा

बता दें कि 5 जुलाई को केरल गोल्ड स्मगलिंग केस का खुलासा उस समय हुआ जब यूएई के पूर्व वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी पीआर सरित और दूतावास की एक और अन्य पूर्व कर्मचारी स्वप्ना सुरेश की गिरफ्तारी हुई थी। इन दोनों ने आईटी विभाग के स्पेस पार्क में काम किया था और विजयन के शीर्ष सहयोगी के साथ भी निकटता से काम किया। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सीएमओ के पूर्व प्रधान सचिव और वरिष्ठ नौकरशाह एम शिवशंकर को भी गिरफ्तार किया था।

Updated on:
5 Dec 2020, 3:24 PM IST
Published on: