विविध भारत

केरल: युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 370

केरल में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

2 min read
केरल: मरने वालों की संख्या हुई 357, युद्ध स्तर पर चल रहा है राहत और बचाव कार्य

तिरुवनंतपुरम। केरल में बाढ़ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए है। कहा जा रहा है कि राज्य सदी की सबसे बड़ी तबाही झेल रहा है। जनता परेशान है। सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हजारों बेघर हो गए हैं, कई लापता और साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोगों को बाढ़ लील गई है। मरने वालों के आंकड़े में इजाफा हुआ है। केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के अनुसार शनिवार को 33 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ ही मरने वालों की संख्या 370 के पास पहुंच चुकी है। हालात बिगड़े पड़े हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। केंद्र सरकार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं। कई राज्य केरल की मदद के लिए आगे आए हैं। वहीं सरकार की तरफ जारी बयान में कहा गया है कि कोच्चि नौसेना हवाई पट्टी को सोमवार से वाणिज्यिक उड़ानों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पालक्काड जिले में नेल्लियंपैथी का संपर्क पूरी तरह से कट गया है क्योंकि एक पुल बह गया है और लगातार बारिश और भूस्खलन में सड़क पर भारी चट्टान गिर गए हैं

NDRF का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ बाढ़ग्रस्त केरल के कई इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया है। NDRF अब तक का देश का सबसे बड़ा राहत और बचाव अभियान छेड़ा है। अब तक केरल में एनडीआरएफ की कुल 169 टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं। वहीं वायुसेना, थल सेना, कोस्ट गार्ड, नेवी, बीएसएफ भी जी-जान से राहत कार्य में जुटी हुई है। बचाव कार्य के लिए आर्मी की 44, नेवी की 19 और 12 कोस्ट गार्ड मोटरराइज्ड बोट को डिप्लॉय किया गया है। स्थानी लोग और मछुआरे भी लोगों की मदद कर रहे हैं। वे अपनी नाव लेकर सड़कों पर भरे पानी पर नजर आ रहे हैं।

कई राज्यों ने की मदद
केरल के लिए देशभर से मदद आ रही हैं। कई राज्यों ने आर्थिक सहायता करने का फैसला लिया है। बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की सरकारों और नेताओं ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से केरल की त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है। बता दें कि केरल के लिए केंद्र ने 500 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। गौरतलब है कि जेएनयू में छात्रों ने केंद्र सरकार पर केरल की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन भी किया है।

ये भी पढ़ें

कर्नाटक में बाढ़ से हालात बदतर, मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा
Updated on:
19 Aug 2018 03:18 pm
Published on:
19 Aug 2018 08:34 am
Also Read
View All
Bulldozer action: Video: वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी