23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत

कर्नाटक में बाढ़ से हालात बदतर, मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने प्रभावित इलाकों का किया दौरा

गौरतलब है कि कर्नाटक में भी हाल के बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 11,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।

Google source verification

बेंगलुरु: दक्षिण भारत में बारिश और बाढ़ से हालात बेहद खराब है। केरल , कर्नाटक, तमिलनाडु समेत पूरे दक्षिण भारत में लगातार बारिश हो रही है। कर्नाटक में भी बाढ़ से स्थिति गंभीर बनी हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कोडागु में भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। गौरतलब है कि कर्नाटक में भी हाल के बाढ़ में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है और 11,000 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री सीएम कुमारस्वामी ने कहा कि एनडीआरएफ, नौसेना, सेना, अग्नि विभाग, गृह गार्ड सहित 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी इस क्षेत्र में बचाव अभियान चला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे सड़कों की एक सूची दें जो क्षतिग्रस्त हो और मरम्मत कार्य शुरू करें।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत