विविध भारत

केरल के महत्वपूर्ण रूटों पर रेल सेवा बहाल, हालात धीरे-धीरे सामान्य

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद प्रमुख मार्गों पर व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

2 min read
केरल के महत्वपूर्ण रूटों पर रेल सेवा बहाल, हालात धीरे-धीरे सामान्य

नई दिल्ली: केरल में आई विनाशकारी बाढ़ ने सबकुछ तबाह कर दी। सड़क , रेल हवाई यातायात व्यवस्था ठप हो गई । हालांकि रेलवे प्रबंधन ने तत्काल रूप से ट्रैक को ठीक कर दिया। रेलवे ने खराब हुई पटरियों को ठीक कर लिया है। राज्य के सभी प्रमुख मार्गों पर रेल सेवाएं बहाल कर दी गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोयल ने कहा, "मरम्मत का काम पूरा होने के बाद तिरुवनंतपुरम और नागेरकोएल, एर्नाकुलम और कोट्टायम, एर्नाकुलम और शोरानूर, पलक्कड़ और शोरानूर, शोरानूर और कोजीकोड, और कोल्लम और पुनलौर के बीच रेल सेवा बहाल कर दी गई है।" वहीं, रेल कर्मचारी पुनालौर-सेनकोट्टई-त्रिसूर-गुरुवयूर रेल मार्ग की मरम्मत के काम में जुटे हैं, क्योंकि बाढ़ से सबसे अधिक यही मार्ग प्रभावित रहा है। मंत्री ने कहा, "इस खंड का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और अगले दो-तीन दिनों में इस पर रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएगा।"

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "केरल में मॉनसून में अभूतपूर्व बारिश और बांधों के दरवाजों को खोलने के कारण, दक्षिणी रेलवे के तीन खंड भारी बाढ़, भूस्खलन और पटरियों पर पत्थर आ जाने के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए थे।" हालात अब काबू में है।

राहत और बचाव कार्य जारी

गौरतलब है कि केरल में हालात सामान्य हो रही है। बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। थरिस्सुर में भी साफ-सफाई के कार्य का आरंभ हो चुका है। जिले में चालाकुडी बाजार में पानी का स्तर घटने के बाद सेना के जवान ने काम शुरू कर दिया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां अब तक 370 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं तीन लाख से अधिक लोग बेघर होकर राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। हालांकि राज्य में भारत सरकार की ओर से राहत कार्यों के साथ आर्थिक मदद की भी घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें

सरयू ने पार किया इस सीजन का सर्वाधिक जलस्तर खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर बह रही है नदी
Published on:
21 Aug 2018 09:19 pm
Also Read
View All
Bulldozer action Video: अंबिकापुर में वन भूमि पर अतिक्रमण कर बने 20 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में लगाए गए पुलिस फोर्स

Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी