8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरयू ने पार किया इस सीजन का सर्वाधिक जलस्तर खतरे के निशान से 61 सेमी ऊपर बह रही है नदी

अयोध्या फैजाबाद में नदी के किनारे स्थित तटीय इलाकों में हालात बेहद खराब किसानों की फसल तबाह जानवरों का चारा डूबा

2 min read
Google source verification
Saryu River Flood crosses highest Water level of this season

Saryu River

फैजाबाद : बीते सप्ताह भर से लगातार धीरे धीरे बढ़ रही सरयू का जलस्तर आगे भी बढ़ने की संभावना है | केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की दोपहर अयोध्या में सरयू नदी का जलस्तर 93.340 मीटर पर रहा जो कि खतरे के निशान से करीब 61 सेमी ऊपर है |फिलहाल बीती रात से स्थिर स्थिति में है लेकिन खतरे के निशान से ऊपर होने के कारण तटीय इलाकों में पानी भरा हुआ है | बाढ़ के पानी ने बड़े पैमाने पर कछारी इलाके में किसानो द्वारा लगाई गयी फसलों को निगल लिया है | वहीँ नदी के तटीय इलाकों में खेती करने वाले किसानो के सामने मवेशियों के चारे का भी संकट उत्पन है क्यूंकि अधिकाँश क्षेत्रों में पानी भर गया है | लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर को देखते हुए जो ग्रामीण अभी भी नदी के किनारे इलाकों में रह रहे थे उन्होंने बंधे पर सुरक्षित स्थानों पर पना आसरा बना लिया है | सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशाशन के माथे पर भी चिंता की लकीरें गहरा गयी हैं और जिले के आलाधिकारियों ने बाढ़ राहत के लिए टीमे तैनात कर दी हैं जिस से किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके |

अयोध्या फैजाबाद में नदी के किनारे स्थित तटीय इलाकों में हालात बेहद खराब किसानों की फसल तबाह जानवरों का चारा डूबा

आपको बता दें कि एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर पहले से ही बह रही है ऐसे में लगातार सरयू नदी का बढ़ता हुआ जलस्तर नदी के किनारे रहने वाले तटीय इलाकों के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है | जनपद के फैजाबाद बाराबंकी सीमा पर स्थित रुदौली से लेकर रौनाही तटबंध और फैजाबाद शहर के गुप्तार घाट,मीरन घाट इलाकों में बाढ़ का पानी अब रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर रहा है जिस से समस्या ज्यादा बढ़ रही है |वहीँ अयोध्या के किनारे बसे तमाम गाँव दुर्गा गंज माझा,मूढा डीहा,मडना,रामपुर पुआरी,सहित पूरा बाज़ार के तटीय इलाकों के कई गाँव बाढ़ से प्रभावित हो रहे हैं | केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर बीते 72 घंटे में कई बार नीचे और ऊपर हुआ है | सरयू नदी इस सीजन के सर्वाधिक जलस्तर को पार कर चुकी है | बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता जेपी यादव ने बताया कि नदी के किनारे स्थित तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है एह्तियातन जो इंतजाम किये जाने थे वो किये जा चुके हैं | महंगू का पुरवा में कटान की स्थिति देखि गयी थी वहां पत्थर रोड़ा डालकर कटान रोका गया है गाँव पूरी तरह से सुरक्षित है और कटान पर काबू पा लिया गया है | वहीँ लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर से बाढ़ के खतरे को भांपते हुए बंधे पर शरण लेने वाले ग्रामीणों की मिलने वाली सुविधाओं के बाबत श्री यादव ने बताया कि बंधे पर रहने वाले लोगों की हर संभव मदद की जा रही है | रुदौली और सोहावल क्षेत्र में रौनाही तटबंध भी पूरी तरह सुरक्षित हैं तटबंध के नजरिये से कोई खतरा नहीं है जहां तटबंध नहीं हैं वहीँ पर भी कोई ख़तरा नहीं है सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गए हैं |