विविध भारत

Video : एक क्लिक में जानिए अबतक की 5 बड़ी खबरें

सिर्फ एक क्लिक में कर्नाटक चुनाव से लेकर आईपीएल तक की खबर जानें।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2018, 5:47 PM IST
news of the hour

नई दिल्ली : कर्नाटक का चुनावी संग्राम जारी है। पीएम मोदी ने सोमवार को भी कर्नाटक रैलियों में जमकर कांग्रेस पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी विकास को समर्पित है और कांग्रेस विकास के विरोध में है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है, जिसे वोट बैंक के लिए इतिहास और भावनाअों को मरोड़ने की आदत हो गई है। वीरा मड़करी को भूलकर वे सुलतानों की जयंती मनाने में जुटे हैं। वहीं पीएम मोदी ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी की सरकार सत्ता में थी तब एलईडी बल्ब 350 रुपए में बिकता था लेकिन हमारी सरकार में ये बल्ब 50 रुपए में बिक रहा है। ३०० रुपए कहां खर्च हुए ? । उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के लिए बीजेपी और आरएसएस दलित हितैषी बनने का नाटक कर रही है।

बुरहानी वानी गैंग का गेमओवर

ऑपरेशन ऑलआउट के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हिज्बुल के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। कई घंटे चले ऑपरेशन के बाद शोपियां एनकाउंटर में मारे गए हिज्बुल आतंकी सद्दाम पाडर की मौत के साथ ही बुरहान वानी गैंग भी खात्मा हो गया है। मारे गए आतंकियों में प्रोफेसर से आतंकी बना व्यक्ति भी शामिल है। एसएसपी शोपियां ने एनकाउंटर के दौरान छिपे इन आतंकियों को सरेंडर करने को भी कहा था, जिसे आतंकियों ने ठुकरा दिया और जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। इस मुठभेड़ के दौरान दो जवान भी जख्मी हुए हैं।

खट्टर ने तोड़ी चुप्पी

सार्वजनिक जगहों पर नमाज पढ़ने को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। खट्टर ने कहा कि नमाज सार्वजनिक जगहों पर नहीं बल्कि मस्जिद या ईदगाह में पढ़ी जानी चाहिए

व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन
रूस में सोमवार को व्लादिमीर पुतिन चौथी बार राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। लेकिन इसके पहले ही उनका विरोध भी शुरू हो चुका है। हजारों लोगों ने पुतिन के खिलाफ मॉस्को के पुश्किन स्क्वेयर पर प्रदर्शन किया।

IPL का रण
आज इंडियन प्रीमियर लीग में दो मुकाबले हैं। पहला मुकाबला है कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडिययंस के बीच मुंबई में खेला जा रहा है। वहीं रात आठ बजे से खेला जाएगा किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला। ये मुकाबला इंदौर में होगा। दोनों ही टीमें अपने-अपने पिछले दो मैच हार चुकी हैं। दोनों के लिए स्थिति करो या मरो वाली है।

Published on: