विविध भारत

ममता सरकार के खिलाफ लेफ्ट का प्रदर्शन: पुलिस ने भांजी लाठियां, छोड़े आंसू गैस के गोले

West bengal में ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी को लेकर लगाए सरकार विरोधी नारे उग्र भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां
less than 1 minute read
Sep 13, 2019
3323.jpg

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेरोजगारी को लेकर ममता सरकार के खिलाफ वाम कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि लेफ्ट के कार्यकर्ताओं पर सरकार की ओर से भी बड़ी कार्रवाई की गई।

हवाड़ा में लेफ्ट के कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए।

बड़ी संख्या में हावड़ा पर जमा रहो रहे वाम कार्यकर्ताओं को देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और उग्र भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागना शुरू कर दिए।
ED के सवालों से घबराए कांग्रेस नेता, अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती

यही नहीं पश्चिम बंगाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

इससे भीड़ और उग्र हो गई और बड़ी संख्या में आगे बढ़ने लगी।

इसके बाद भी पुलिसिया कार्रवाई जारी रही और लेफ्ट कार्यकर्ताओं पर एक के बाद एक आंसू गैस के गोले छोड़े गए।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रदेशभर में घूम-घूम कर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रही है।

यही नहीं इस दौरान वो मोदी सरकार पर निशाने भी साध रही है।

Updated on:
13 Sept 2019 05:36 pm
Published on:
13 Sept 2019 02:47 pm
Also Read
View All
Ambikapur Bikers Gang: गांधी स्टेडियम में बाइकर्स गैंग ने मचाया हुड़दंग, Video आया सामने, लोग बोले- इन पर होनी चाहिए कार्रवाई

Balrampur News: आशीर्वाद बने राहवीर, कलेक्टर-एसपी ने किया सम्मानित, सडक़ हादसे में घायलों को पहुंचाया था अस्पताल

Surajpur Land Scam Case: विभागीय जांच में नहीं थी संलिप्तता, फिर भी महिला पटवारी का नाम FIR में, सूरजपुर पटवारी संघ ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन हड़ताल

Surguja Sky Lightning: आसमानी आफत से 2 महिला समेत 3 की मौत, एक रुपए निकालने जा रहा था बैंक तो 2 थीं खेत में

Central Jail Ambikapur: स्वतंत्रता दिवस से पहले जेल से 8 कैदी हुए स्वतंत्र, आंखें हुईं नम, मिली थी आजीवन कारावास की सजा