विविध भारत

कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेर

भारतीय सुरक्षाबलों को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

2 min read
कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। भारतीय सुरक्षाबल लगातार आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर रहे हैं। मंगलवार को एक बार फिर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि आतंकी कुछ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

ये भी पढ़ें

अफगानिस्तान: सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, मारे गए 10 आतंकी

सुबह चलाया गया अभियान
खबरों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। गुलूरा गांव में हुए इस एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इलाके में अब सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिन निकलने से पहले गुलूरा गांव में सेना की 30 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन, पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खोजी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को क्षेत्र में छिपे होने की खबर मिली थी। जिसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन रात ढाई बजे शुरू किया। सुरक्षा बलों की ओर से चुनौती दिए जाने पर आतंकियों ने गोली चला दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को जमींदोज कर दिया। मारे गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल समेत कुछ अन्य सामान बरामद होने की खबर है। हालांकि अब तक सेना और पुलिस ने मारे गए आतंकियों की पहचान को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। आतंकियों के खिलाफ इस कार्रवाई के बाद सेना के जवान गुलूरा और आसपास के कई इलाकों में गहन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, इसके अलावा हंदवाड़ा में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई है।

उधर, श्रीनगर के बाबाडेम्ब इलाके में आतंकवादियों ने सोमवार को एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल गनी के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें

टीटीर्इ ने सैनिक को इतनी सी बात पर फेंक दिया ट्रेन से नीचे, हालत नाजुक, मच गया हड़कंप
Updated on:
11 Sept 2018 09:15 am
Published on:
11 Sept 2018 09:13 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?