डोकलाम के बाद भारत-चीन बॉर्डर पर एक बार हलचल बढ़ने की खबर लद्दाख बॉर्डर पर दोनों सेनाएं अचानक आमने-सामने आ गए पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के जवान आपस में भिड़ गए
नई दिल्ली। डोकलाम के बाद भारत-चीन बॉर्डर पर एक बार हलचल बढ़ने की खबर सामने आई है। यहां लद्दाख बॉर्डर पर दोनों सेनाएं अचानक आमने-सामने आ गए। दरअसल, यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के जवान आपस में भिड़ गए।
दोनों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, घटना के बाद हालात सामान्य हो गए और दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी की गई।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय भारतीय सेना के जवान पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर गश्त लगा रहे थे।
तभी उनका सामना चीनी सेना के जवानों से हो गया। इस दौरान चीनी सेना सेना के जवानों ने भारतीय जवानों के वहां गश्त पर विरोध करना शुरू कर दिया।
इस बात को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो गई।
आपको बता दें कि 2017 में डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच तनातनी हो गई थी। इस दौरान भूटान ने दावा किया था डोकलाम स्थित उसके क्षेत्र में चीन सड़क निर्माण कर रहा है।
भूटान के साथ एक संधि के चलते भारत ने इसको लेकर चीन का विरोध किया था।
जिसके बाद दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गईं थी। हालांकि बाद में दोनों देशों के आपसी सहमति के बाद विवाद सुलझा लिया गया था।