विविध भारत

लालू यादव का आम खाना हुआ बंद, 10 दिन में ही निपटा दिए थे 30 दिन का कोटा

आम की आदत ने बिगाड़ी Lalu Yadav की सेहत RIMS के डॉक्टरों ने लालू को आम देना किया बंद ज्यादा आम खाने से बढ़ा लालू का शुगर और इंसुलिन
2 min read
Jun 22, 2019
Lalu Prasad Yadav
लालू यादव का आम खाना हुआ बंद, 10 दिन में ही निपटा दिए थे 30 दिन का कोटा

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को डॉक्टरों की सलाह की अनदेखी भारी पड़ सकती है। लालू की सेहत पर नजर रख रहे डॉक्टर डीके झा ने Lalu Yadav के आम खाने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसा इसलिए कि क्योंकि लालू ने डॉक्टरों की बात को अनसुना कर ज्यादा आम खा लिए था।

आम खाने से बढ़ा शुगर

रांची एम्स के डॉक्टर डीके झा ने शनिवार को लालू प्रसाद यादव के रुटीन चेकअप किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने लालू के सेहत की जानकारी दी। झा ने कहा कि लालू यादव की किडनी और लीवर अब ठीक है। लेकिन शुगर लेवल बढ़ गया है। डॉक्टर ने कहा कि हमने उनको हर दिन एक आम खाने की अनुमति दी थी, लेकिन उन्होंने ज्यादा खा लिए। इस वजह से बुधवार से हमने उनके आम के सेवन को बंद कर दिया।

हर रोज एक आम खाने की थी परमिशन

रिम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि लालू को एक दिन में एक मालदा आम खाने की सलाह दी गई थी। इस हिसाब से महीने में 30 आम खाने की परमिशन थी। इसके बाद भी आम के शौकीन लालू यादव हर दिन 2 से 3 मालदा आम खा रहे थे। यानि 30 आम खाने का कोटा लालू ने 8-10 दिन में ही पूरा कर लिया। इसकी वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया।

लालू को 14 साल की हुई है सजा

बता दें कि fodder scam से जुड़े चार मामलों में लालू यादव को 14 साल जेल की सजा सुनाई गई है। शुगर और किडनी की बीमारी के चलते न्यायिक हिरासत में उनका इलाज चल रहा है। वे फिलहाल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मडिकल साइंस (रिम्स) में भर्ती हैं।

तेज प्रताप ने भी की मुलाकात

शनिवार को ही लालू से मिलने उनके बड़े बेट तेजप्रताप यादव अस्पताल पहुंचे थे। तेजप्रताप ने पिता से मिलकर उन्हें भगवान कृष्ण के उपदेशों वाली धार्मिक पुस्तक 'भगवद् गीता' भेंट की। लोकसभा चुनाव के बाद तेजप्रताप यादव पहली बार अपने पिता से मिलने पहुंचे थे।

Published on:
22 Jun 2019 09:49 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी