मनीष सिसोदिया ने बताया कि जिन छात्रों के परिवार का सालाना आय 2.5 लाख से 6 लाख के बीच है, उनको फीस की 25 फीसदी राशि स्कॉलरशिप के रूप में वापस मिलेगी। इसके अलावा एक लाख रुपए से 2.5 लाख सालाना आय वाले परिवार के छात्रों को स्कूल फीस की 50 फीसदी रकम लौटा दी जाएगी। वहीं राजधानी में रहने वाले जिन परिवारों की सालाना आमदनी एक लाख रुपए या इससे कम है, उनके बच्चों को सौ फीसदी स्कॉलरशिप यानि पूरी स्कूल फीस वापस दी जाएगी।