विविध भारत

दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना, आसमान में बादल छाए रहने से खुशनुमा मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली में बारिश के साथ ही आंधी या तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। हिमाचल प्रदेश में गरजन के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।

less than 1 minute read
दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की संभावना, आसमान में बादल छाए रहने से खुशनुमार मौसम

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में बारिश के साथ ही आंधी या तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही शुक्रवार को पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार शाम तक गरजन के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक कुल्लू, सोलन, मंडी, कांगड़ा जिलों में हल्की बारिश, गरज के साथ पानी पड़ेगा।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादल छाए रहने की वजह से शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके साथ ही शनिवार को भी पूरा दिन हल्की बारिश व आसमान में छाए बादलों की वजह से मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। गुुरुवार की बात करें तो अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके साथ ही बिहार की राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप निकली है और गर्मी बढ गई है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूर्णिया और गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री तथा भागलपुर का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Updated on:
17 May 2019 03:44 pm
Published on:
17 May 2019 01:54 pm
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?