नई दिल्ली।नाथूराम गोडसे को लेकर दिए बयान पर घिरे मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार कमल हासन ने कहा है कि मुझे लगता है कि राजनीति की गुणवत्ता नीचे जा रही है। मुझे खतरा महसूस नहीं हुआ। हर धर्म का अपना आतंकवादी है, हम यह दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास से पता चलता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी हैं। आपको बता दें कि कमल हासन त्रिची में उनकी रैली में फेंके गए पत्थरों पर को लेकर बोल रहे थे।