7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल: भाजपा नेता मुकुल रॉय की गाड़ी में तोड़फोड़, TMC समर्थकों पर हमले का आरोप

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता मुकुल रॉय की गाड़ी पर हमला। नागरबाजार इलाके में अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ियों हमला किया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ की शिकायत दर्ज।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 May 2019, 11:20 AM IST

west bengal news

बंगाल: भाजपा नेता मुकुल रॉय की गाड़ी में तोड़फोड़, TMC समर्थकों पर हमले का आरोप

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की दमदम सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी समिक भट्टाचार्य और पार्टी नेता मुकुल रॉय की गाड़ी पर हमले की खबर सामने आई है। गुरुवार देर रात निर्वाचन क्षेत्र के नागरबाजार इलाके में अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ियों हमला किया। गनीमत यह रही कि घटना के समय भट्टाचार्य और रॉय वाहनों में मौजूद नहीं थे। वहीं, भाजपा नेताओं पर हमले की खबर से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का बयान— कांग्रेस हारी तो देंगे इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर हमला करने का आरोप

वहीं, भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर भाजपा नेताओं की गाड़ी पर हमला करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना नगरबाजार में उस समय घटी जब दमदम लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी समिक भट्टाचार्य और मुकुल रॉय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक घर में बैठे थे। तभी अचानक कथित रूप से टीएमसी समर्थकों ने घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ियों पर हमला बोल दिया।

बंगाल हिंसा: चुनाव आयोग से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल, TMC पर कार्रवाई की मांग

मुकुल रॉय पर साजिश रचने का आरोप

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के बाद स्थानीय लोग लोग एक मकान के सामने जमा हो गए। लोगों ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता मुकुल राय मकान के भीतर सीपीएम नेताओ के साथ मिलकर साजिश रच रहे थे।