7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए बयान पर गुलाम नबी आजाद का स्पष्टीकरण- कांग्रेस को पहले दिया जाए मौका

प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने स्पष्टीकरण दिया है। बोले- यह सच नहीं है कि कांग्रेस दावा नहीं करेगी या कांग्रेस प्रधानमंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं है। कांग्रेस को बताया सबसे बड़ा और पुराना राजनीतिक दल, सरकार बनाने का पहला मौका मिलना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 May 2019, 1:12 PM IST

gulam nabi azad

madhyapradesh news

नई दिल्ली। चुनाव बाद देश की अगली सरकार में प्रधानमंत्री पद को लेकर दिए बयान के बाद अब कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने स्पष्टीकरण दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सच नहीं है कि कांग्रेस सरकार बनाने का दावा नहीं करेगी या प्रधानमंत्री पद के लिए इच्छुक नहीं है। निश्चित रूप से हम सबसे बड़े और सबसे पुराने राजनीतिक दल हैं। अगर हमें पांच साल तक सरकार चलानी है तो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को मौका दिया जाना चाहिए। आपको बता दें कि आजाद ने गुरुवार कहा था कि उनकी पार्टी को अगर उनकी पार्टी को प्रधानमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई तो भी पार्टी इसे मुद्दा नहीं बनाएगी।

देश का पहला हिंदू आतंकी वाले बयान कमल हासन के बोल- गिरफ्तार होने का डर नहीं

बंगाल: भाजपा नेता मुकुल रॉय की गाड़ी में तोड़फोड़, TMC समर्थकों पर हमले का आरोप

कांग्रेस नेता का यह बयान जेडीयू महासचिव केसी त्यागी के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की थी। आजाद ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार जैसे लोग चाहें तो देश में एक गैर-भाजपा वाली सरकार बन सकती है। जिसके लिए कांग्रेस प्रधानमंत्री पद को लेकर कोई मुद्दा नहीं बनाएगी। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आजाद ने कहा था "हम इसे एक मुद्दा नहीं बनाने जा रहे हैं कि अगर हमें प्रधानमंत्री पद की पेशकश नहीं की गई तो हम किसी अन्य नेता को प्रधानमंत्री बनने नहीं देंगे।"

लोकसभा चुनाव 2019: पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का बयान— कांग्रेस हारी तो देंगे इस्तीफा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहती है, जो कि जनविरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.