विविध भारत

शराब की कीमतों में 50 फीसदी बढ़ोतरी के बाद भी जम्मू-कश्मीर में हुई रिकॉर्ड बिक्री

Jammu Kashmir में Liquor की रिकॉर्ड बिक्री कीमतों में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी के बाद भी बढ़ी बिक्री पिछले 6 दिन में 50 करोड़ रुपए से ज्यादा हुई Sell

2 min read
जम्मू-कश्मीर में बढ़ी कीमतों के बाद भी शराब की रिकॉर्ड बिक्री

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच जारी लॉकडाउन ( Lockdown ) में सरकार ने शराब ( Liquor Shops ) की दुकानें खोलने का फैसला लिया। लेकिन दुकानों पर लोगों की बेतहाशा भीड़ ने कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा और बढ़ा दिया। इसके बाद कई राज्य सरकारों ने ऑनलाइन बुकिंग ( Online Booking ) से लेकर शराब के दामों में बढ़ोतरी ( Liquor Price Increase ) जैसे कदम उठाए। इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) में भी शराब की कीमतों में खासी बढ़ोतरी की गई। बावजूद इसके शराब की बिक्री ( Liquor Sell ) में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है।

जम्मू में शराब की दुकानें खुलने के पहले छह दिनों में रिकॉर्ड बिक्री हुई है। आबकारी विभाग के मुताबिक लॉकडाउन से पहले के मुकाबले लॉकडाउन के बाद जम्मू में शराब की पांच गुना अधिक बिक्री हुई है।

सिर्फ 6 दिन में 50 करोड़ की बिक्री
घाटी में लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी पिछले 6 दिनों में जम्मू में 50 करोड़ से ज्यादा की शराब बेची गई है।

कीमतों में हुई थी 50 फीसदी बढ़ोतरी
आपको बता दें कि इससे पहले लॉकडाउन के दौरान जम्मू-कश्मीर आबकारी विभाग ने शराब की दुकानें खोलने के बाद शराब की कीमतों में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की थी। यानी जो शराब की बोतल 1000 रुपए में मिलती थी, वो नई कीमतों के बाद 1500 रुपए तक पहुंच गई थी।

आबकारी अधिकारियों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें खोलने से शराब की बिक्री में जोरदार इजाफा हुआ है। लॉकडाउन से पहले के मुकाबले पांच गुना ज्यादा शराब बेची गई है।

दो चरणों में खुलीं 118 दुकानें
लॉकडाउन में सरकार की ओर से दी गई रियायतों के बाद जम्मू में आबकारी विभाग ने दो चरणों में कुल 118 दुकानें खोलीं। पहले चरण में जम्मू संभाग में 40 शराब की दुकानें खोली थी जबकि दूसरे चरण में 73 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई। इसके बाद पिछले 24 घंटे में पांच अन्य दुकानों को भी खोलने की अनुमति दी गई है।

पहले चरण में हुई 10 करोड़ की बिक्री
आबकारी विभाग के मुताबिक पहले चरण में खोली 40 दुकानों से ही 10 करोड़ रुपए की शराब बिक्री हुई। जम्मू संभाग में कुल 12 रेंज हैं और मौजूदा समय में हर रेंज में 8 करोड़ की शराब रोजाना औसतन बेची जा रही है।

Published on:
27 May 2020 02:32 pm
Also Read
View All
SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया

Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें