विविध भारत

Lockdown-2.0: दिल्ली पुलिस ने अब तक 50 लाख लोगों को खिलाया खाना, अमित शाह ने की तारीफ

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट न देने की घोषणा की इस बीच अपने-अपने घरों में फंसे लोगों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस मोर्चा संभाले हुए है दिल्ली पुलिस लॉकडाउनअब तक 50 लाख शहरी गरीब और बेघरों को खाना खिला चुकी

2 min read
Lockdown-2.0: दिल्ली पुलिस ने अब तक 50 लाख लोगों को खिलाया खाना, अमित शाह ने की तारीफ

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण ( coronavirus ) तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां कोरोना मरीजों ( Corona patients ) की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है।

जबकि इस जानलेवा बीमारी से 45 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट न देने की घोषणा की है।

इस बीच अपने-अपने घरों में फंसे लोगों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) मोर्चा संभाले हुए है। दिल्ली पुलिस लोगों को लगातार खाना खान खिला रही है।

सरकारी सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस लॉकडाउन ( Lockdown ) की शुरुआत से अब तक 50 लाख शहरी गरीब और बेघरों को खाना खिला चुकी है।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 145 टन सूखा राशन भी जरूरतमंदों तक पहुंचाया है। दिल्ली पुलिस की इस मानव सेवा के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसकी तारीफ की है।

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को हौसला बढ़ाया है।

अमित शाह से एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली पुलिस एक ऐसा संगठन है, जो 'शांति सेवा और न्याय' के आदर्श को पूरी तरह से सार्थक करता है। उन्‍होंने इसके बहुत गर्व की बात बताया।

वहीं, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी इस काम के लिए दिल्‍ली पुलिस की खुलकर तारीफ की।

गृह राज्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा कि दिल्‍ली पुलिस अपने स्‍थापना (1948) के बाद से अब तक के सबसे बड़े मिशन पर मानवता की सेवा कर रही है।

रेड्डी ने कहा कि वह कोरोना महामारी और लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट और सूखा राशन पहुंचाने के लिए कोरोना योद्धाओं की तारीफ करते हैं।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: कनार्टक सरकार का फैसला, 21 अप्रैल तक लॉकडाउन में नहीं मिलेगी कोई छूट
Updated on:
20 Apr 2020 05:44 pm
Published on:
20 Apr 2020 04:49 pm
Also Read
View All