विविध भारत

31 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन, चौथे चरण में ज्यादा छूट दे सकती है मोदी सरकार

Lockdown Next Phase Announcement Soon : पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन की व्यवस्था को लेकर की बात, 15 मई तक डिटेल्स सौंपने को कहा पीएमो कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक जल्द हो सकता है लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान

2 min read
May 12, 2020
Lockdown Next Phase Announcement Soon

नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) पर काबू पाने के लिए मार्च से लॉकडाउन जारी है। 17 मई को इसका तीसरा चरण खत्म होने वाला है। इसके बावजूद लोगों को लॉकडाउन (Lockdown) से छुटकारा नहीं मिलेगा। जल्द ही लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान किया जा सकता है। इस बात का संकेत खुद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मीटिंग के दौरान दिए। हालांकि अच्छी बात यह होगी कि अगले फेज में सरकार काफी रियायत दे सकती है। इसका आगाज आज से सीमित रूटों पर यात्री ट्रेनों के चलाए जाने से शुरू हो गई है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। साथ ही उनसे राज्यों में लॉकडाउन की कैसी व्यवस्था होनी चाहिए उसकी डिटेल्स 15 मई तक भेजने को कहा है। इससे संकेत मिलता है कि 18 मई से लॉकडाउन का चौथा चरण (Fourth Phase) शुरू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक इसकी अवधि 31 मई तक की जा सकती है।

इस सिलसिले में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के मुताबिक पीएम ने कहा, 'मेरा दृढ़ विश्वास है कि लॉकडाउन के पहले चरण में जिन नियमों की दरकार थी, वो दूसरे चरण में जरूरी नहीं रह गईं। वैसे ही तीसरे चरण के नियमों की दरकार चौथे चरण के लॉकडाउन में नहीं है।' इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टेशन समेत रोजगार संबंधित क्षेत्रों में दोबारा काम शुरू हो सकते हैं।

मेट्रो सेवा हो सकती है बहाल
ट्रेन सेवा बहाल होने के बाद दिल्ली मेट्रो भी जल्द शुरू की जा सकती है। इसके लिए स्टेशन में साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इतना ही नहीं डीएमआरसी ने मेट्रो स्टेशनों में विशेष रूप से प्रशिक्षित हाउसकीपिंग स्टाफ की नियुक्ति की है। वे पैसेंजर मूवमेंट एरिया को साफ करेंगे।

इंडस्ट्रियल क्षेत्र में भी छूट
हाल ही में सरकार ने पैकेजिंग और मैनयुफैक्चरिंग यूनिट्स को दोबारा खोलने पर भी छूट दी है। हालांकि उद्यमियों को इसके लिए कुछ गाइडलाइन का पालन करना होगा। शर्तों के साथ वे सीमित कर्मचारियों के साथ काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन के लिए भी आस—पास के मजदूरों को काम करने की अनुमति दे दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि लॉकडाउन के चौथे चरण में ये सहूलियत और बढ़ सकती हैं।

Published on:
12 May 2020 10:44 am
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश