विविध भारत

Lockdown : केंद्र ने जारी किया एक और आदेश, अमल होने पर आम लोगों को मिलेगा लाभ

गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखा खत आवश्यक वस्तुओं की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का दिया निर्देश कुछ राज्यों में आवश्यक समान लेकर जा रहे ट्रकों को रोके जाने पर उठाया ये कदम
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2020, 4:05 PM IST
674f408d-c91d-4f23-8eee-cdcf76064d01.jpg

नई दिल्ली। देशभर में लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच खाने-पीने व अन्य जरूरी चीजों के परिवहन में आ रही बाधाओं को केंद्र सरकार ( Central Government ) ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों को पत्र लिखकर आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों का बिना रुकावट आवामगन सुनिश्चित करने को कहा है।

इस मामले कों गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ( Home Secratory Ajay Bhalla ) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में सख्त भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि गृह मंत्रालय को मालूम हुआ कि आवश्यक वस्तुएं ले जाते हुए ट्रकों को देश के कुछ हिस्सों में रोका जा रहा है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने इस मुद्दे पर राज्यों की सरकारों को आगाह किया है कि अगर यही स्थिति जारी रहेगी तो फिर आवश्यक वस्तुओं की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।

गृह सचिव ने अपने पत्र में इस बात का भी जिक्र किया है कि देश के कुछ भागों में कोल्ड स्टोरेज और वेयरहाउस में काम-काज की इजाजत नहीं दी जारी है। वहीं, फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों की जितनी जरूरत है उनको उतना पास नहीं दिया जा रहा है।

इतना ही नहीं, किसी एक राज्य की ओर से ट्रकों और मजदूरों के आवागमन के लिए दिए गए पास या अधिकृत पत्रों को दूसरे राज्यों के अधिकारी मानने से इनकार कर रहे हैं। इस तरह के असहयोगी रवैयों की वजह से लॉकडाउन ( Lockdown ) के दौरान वस्तुओं का परिवहन बाधित हुआ है।

गृह मंत्रालय में इस बाबत निर्देश दिया है कि जरूरी व गैर-जरूरी वस्तुओं से भरे ट्रकों के निर्बाध परिचालन की अनुमति दी जाए। बशर्ते ड्राइवर के पास प्रमाणिक ड्राविंग लाइसेंस हो। साथ ही चालक के साथ उसका सहायक भी हो सकता है। राज्यों के अधिकारी ड्राइवर से किसी दूसरे अनुमोदन पत्र की मांग नहीं करेंगे। इसके अलावा सामान अनलोड यानी उतारने के बाद वापस जा रहे खाली ट्रकों को रास्ते में रोका नहीं पाएगा। फैक्टरियों स जा रहे मजदूरों को जाने की अनुमति होगी। उन्होंने देश के सभी वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज में काम-काज निर्बाध बनाए रखने को कहा है।

Updated on:
13 Apr 2020, 4:05 PM IST
Published on: