विविध भारत

बिहार सरकार अलर्ट: राज्य की सीमाएं सील, नीतीश बोले— न किसी को आने देंगे और न जाने देंगे

नेपाल, यूपी, बंगाल और झारखंड से लगी सीमाएं सील बॉर्डर वाले इलाकों में पुलिस ने बढ़ाई निगरानी क्वारनटाइन सेंटर में तब्दील होंगे पटना के 2 दर्जन होटल
less than 1 minute read
nitish_border_seal.jpg

नई दिल्ली। देश में एक दिन के अंदर कोरोना के मामले में रिकॉर्ड वृद्धि को देखते हुए मंगलवार को बिहार सरकार ( Bihar Government ) ने एक के बाद एक कई फैसले लिए। सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) की नेतृतव वाली एनडीएस सरकार ने लॉकडाउन ( Lockdown ) के 6 दिन बाद ही सही बिहार की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। अब किसी भी व्यक्ति को बिहार की सीमा में प्रवेश करने से पहले बॉर्डर पर तैयार क्वारनटाइन में 14 दिन गुजारना होगा।

बिहार में कोरोना संक्रमण देखते हुए आज से राज्य में किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी तरह के वाहन की आवाजाही पर पूरी तरह रोक दी गई है। वहीं, नेपाल, उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाले सम्पर्क सड़कों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Lockdown : घर लौटे ओडिशा के 12 प्रवासी मजदूरों ने खेत में किया खुद को क्वारनटाइन, लॉकडाउन तोड़ने वालों के

नीतीश कुमार की सरकार ने ये भी फैसला लिया है कि पटना के दो दर्जन होटलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील किया जाएगा। साथ ही यूनिवर्सिटी हॉस्टल और रेलवे गेस्ट हाउस में भी क्वारनटाइन केंद्र बनाए जाएंगे। सभी केंद्रों पर भोजन और रूकने के इंतजाम किए जाएंगे।

बता दें कि बिहार में सोमवार तक क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 3843 हो गई है। इनमें विदेश से आए 937 लोग भी शामिल है। लॉकडाउन की वजह से बिजली का कनेक्शन नहीं कटेगा।

Updated on:
31 Mar 2020 01:05 pm
Published on:
31 Mar 2020 12:51 pm
Also Read
View All
Ambikapur Snake Bite: बाड़ी में घास काट रही महिला के हाथ में सुई जैसा चुभा, चिल्लाते भागी, घरवाले पहुंचे तो था जाड़ा सांप, हुई मौत

Ambikapur Road Accident: मां से मिलने जा रहे CRPF जवान की सडक़ हादसे में मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर, इम्फाल में था पदस्थ

Surajpur News: हॉस्टल अधीक्षिका को हटाने सडक़ पर बैठीं छात्राएं, कहा- न ढंग का खाना मिलता है और न सर्फ-साबुन

Surguja Road Accident: भोलेनाथ को जल चढ़ाने कैलाश गुफा जा रहे 15 वर्षीय राहुल की सडक़ हादसे में मौत, साथी घायल, बर्थडे से 1 दिन पहले छूटी दुनिया

Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान