विविध भारत

क्या महाराष्ट्र में फिर लगेगा लॉकडाउन ? CM उद्धव ठाकरे ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की CM ने जनता से गाइडलाइन का पालन करने को कहा

2 min read
Feb 21, 2021
Lockdown in 8 days if people don't follow Covid norms: CM Thackeray

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।जानकारों का कहना है ये कोरोना की नई लहर हो भी हो सकती है। इसे देखते हुए महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

लॉकडाउन सोमवार से शुरू हो होगा जो एक हफ्ते चलेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और जनता से गाइडलाइन का पालन करने को कहा। ठाकरे ने कहा, ‘कोरोना वायरस को को एक साल हो गए हैं। हम मिलकर इसे हराने के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन ये फिर से फैल रहा है।इसलिए हमें और तैयार होना होगा।

उन्होंने कहा, ‘ राज्य में अभी तक 9 लाख कोविड योद्धाओं को वैक्सीन दी गई है। जो योद्धा बच गए हैं, और वैक्सीन लगवाने से डर रहे हैं, उन्हें बेझिझक वैक्सीन लगवा लेना चाहिए।’

उन्होंने कहा, कोरोना की रफ्तार अचानक तेजी से बढ़ रही है। हम लॉकडाऊन लगाना नहीं चाहते क्या आप चाहते हैं? अगर आपको लॉकडाऊन नहीं चाहिए तो मास्क पहनिए, हाथ धोइए और एक दूसरे से सुरक्षित दूरी बनाए रखिए। अगले दस दिनों तक देखते हैं कि लोग इन नियमों का पालन करते हैं या नहीं तब इस पर कोई फैसला लेते हैं।’

कोरोना को बढ़ते देख उद्धव ठाकरे ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। अमरावती में सोमवार से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा जो फिलहाल एक हफ्ते के लिए जारी रहेगा।इसके अलावा CM ने कई अहम घोषणाएं की। सोमवार से धार्मिक स्थल फिर से बंद किए जा रहे हैं। सरकारी कार्यक्रम और सभाओं पर पाबंदी लागू हो जाएगी।ऑफिस की टाइमिंग बदलने के लिए कहा गया है।

बता दें महाराष्ट्र में कोरोना की परिस्थिति गंभीर है। रविवार को महाराष्ट्र में 7000 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं, जोकि पिछले दिन के मुकाबले 700 से भी अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 35 लोगों की महामारी की वजह से मौत हो गई है।

Published on:
21 Feb 2021 08:48 pm
Also Read
View All
Action in Jhumka cruise: झुमका क्रूज में शराबखोरी पर बड़ा एक्शन, बंद कराया संचालन, टेंडर निरस्त करने का अल्टीमेटम

Sushasan Tihar: Video: सरगुजा के बतौली में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, जन चौपाल में सुनीं लोगों की समस्याएं, कही ये बातें…

Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे