20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों तेजी से बढ़ रही है पेट्रोल की कीमत? पेट्रोलियम मंत्री ने बताई वजह

कई शहरों में 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है पेट्रोल पेट्रोलियम मंत्री प्रधान ने बताई कीमत बढ़ने की वजह
2 min read
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Feb 21, 2021

Dharmendra Pradhan on Petrol Diesel Price Hike

Dharmendra Pradhan on Petrol Diesel Price Hike

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दाम ग्राहकों की कमर तोड़ रहे हैं। देश में लगातार बढ़ती हुई पेट्रोल की कीमत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से काफी आगे निकल चुकी है। पाकिस्तान में भारत के मुकाबले आधी कीमत पर पेट्रोल मिल रहा है। यहां ग्राहकों को एक लीटर पेट्रोल के लिए मात्र 51.14 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है. वहीं राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100.07 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है।भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत भी शतक के पास पहुंचने वाली है।

महाराष्ट्र: कोरोना के तेजी से बढ़ मामलों के बीच अमरावती में एक हफ्ते का लॉकडाउन

देश में बढ़ती तेल बढ़ती कीमत पर पेट्रोलियम मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि तेल उत्पादक देशों ने उत्पादन में कटौती कर दिया है।इस वजह से तेल आयात करने वाले देशों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि कच्चा तेल आयात करने के मामले में यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश है। हम अपनी जरूरत का 80 फीसदी तेल आयात करते हैं। इसलिए दाम बढ़ गए हैं। प्रधान ने कहा, ‘हम OPEC & OPEC plus (तेल उत्पादक देशों) के साथ लगातार तेल कीमत नहीं बढ़ाने की अपील कर रहे हैं।मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसमें बदलाव होगा।’

कोयला तस्करी कांड: ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुँची CBI, 24 घंटे में पेश होने का आदेश

उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना के कारण सरकार का बजट काफी बढ़ गया है।इसलिए आर्थिक सुधार को बेहतर करने के लिए सरकार ने निवेश बढ़ा दिया है, इसके अलावा कैपिटल स्पेंडिंग को भी 34 फीसदी बढ़ाया गया है।खर्च करने के लिए सरकार को पैसे की जरूरत होती है और इसलिए वह टैक्स कलेक्शन करती है। पेट्रोल डीजल पर केंद्र और राज्य दोनों टैक्स वसूलते हैं।’ पेट्रोलियम मिनिस्टर ने आगे कहा, ‘इस समय राज्य सरकार खर्च बढ़ा रही है, जिसके कारण उसे भी ज्यादा टैक्स की जरूरत है। हालांकि वित्त मंत्री जल्द ही इस समस्या का हल निकाल लेंगी।’