विविध भारत

लॉकडाउन पर तेलंगाना के सीएम का बड़ा बयान, बिगड़ जाएगी इकोनॉमी

कोविड-19 से उबरने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए, केसीआर ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय उन राज्यों में स्थिति की जांच के बाद लिया, जहां तालाबंदी लगाई गई थी और जहां पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई है।

2 min read
May 07, 2021
Lockdown will lead to collapse of economy, says Telangana CM

हैदराबाद। तेलंगाना मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने एक बार फिर स्पष्ट करते हुए कि राज्य में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। इस तरह के कदम से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाएगा और इससे अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी। आपको बता दें कि तेलंगाना में दूसरे राज्यों के मुकाबले कोरोना के केसों की संख्या में कमी है। जिसकी वजह से राज्य में लॉकडाउन लगाने की बात पर विचार नहीं किया जा रहा है। वैसे प्रदेश में 77 हजार से एक्टिव केस हैं।

लॉकडाउन लगाने का कोई फायदा नहीं
कोविड-19 से उबरने के बाद पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए, केसीआर ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय उन राज्यों में स्थिति की जांच के बाद लिया, जहां तालाबंदी लगाई गई थी और जहां पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के मामलों में कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा, लॉकडाउन लगाने का कोई फायदा नहीं है। चूंकि तेलंगाना देश में सबसे अधिक होने वाला राज्य है, इसलिए दूसरे राज्यों से 25 से 30 लाख कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं। हमने देखा है कि पहली लहर के दौरान हमने जो लॉकडाउन लगाया था, उससे उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

तेलंगाना में कोविड का हाल
अगर बात तेलंगाना में कोविड19 के हालातों की बात करें तो बीते 24 घंटे में 6 हजार से ज्यादा नए केस देखने को मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 77 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 4.75 लाख हो गए हैं। अगर बात मौतों की करें तो बीते 24 घंटे में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जिसके बाद मरने वाले लोगों की कुल संख्या करीब 2600 पर आ गई है।

Updated on:
07 May 2021 11:45 am
Published on:
07 May 2021 11:43 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत