विविध भारत

लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी पाए गए Coronavirus पॉजिटिव, AIIMS के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

लोकपाल सदस्य एके त्रिपाठी की हालत गंभीर छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं त्रिपाठी देश के 274 जिले कोरोना वायरस से प्रभावित

less than 1 minute read
covid-19

नई दिल्ली। लोकपाल सदस्य अजय कुमार त्रिपाठी ( Ajay Kumar Tripathi ) कोरोना वायरस ( coronavirus ) की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल वह एम्स ( AIIMS ) के जय प्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर की गहन चिकित्सा इकाई ( ICU ) में भर्ती हैं।

जानकारी के मुताबिक एके त्रिपाठी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है। उन्हें जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि और हालत नाजुक होने के बाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। विपाठी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली ( Delhi ) में रविवार को कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से संक्रमितों की संख्या 503 पहुंच गई है। वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में 58 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इन मामलों में 320 वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले महीने निजामुद्दीन मरकज में हिस्सा लिया था। कुल मामलों में से 18 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और एक व्यक्ति विदेश चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 274 जिले कोरोनावायरस से प्रभावित हुए हैं।

Updated on:
06 Apr 2020 11:00 am
Published on:
06 Apr 2020 09:22 am
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर