विविध भारत

सोशल मीडिया पर लड़की की ऐसी तस्वीर देखी कि तोड़ दी शादी

फेसबुक पर लड़की की फर्जी तस्वीर देखकर लड़के ने शादी तोड़ दी। आज होनी थी युवती की शादी।
2 min read
facebook

कोलकाताः सोशल मीडिया को लोग बेशक एक-दूसरे से संपर्क करने का आसान तरीका मानते हों लेकिन कोलकाता में फेसबुक की वजह से एक लड़की की शादी टूट गई। दूल्हे ने फेसबुक पर लड़की की तस्वीर एक युवक के साथ देखी। तस्वीर में दुल्हन की मांग में सिंदूर दिख रहा है और वह साड़ी पहने नजर आ रही है। लड़की की शादी आज यानी 24 अप्रैल को होनी थी लेकिन लड़के पक्ष ने यह कहते हुए शादी तोड़ दी है कि दुल्हन शादीशुदा है। अब लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। परिजनों का कहना है कि विवाह से ऐन पहले दूल्हे के इनकार से उनके समाज में काफी बदनामी हो रही है।

फेसबुक पर फर्जी तस्वीर
सोनारपुर पुलिस थाने में की गई शिकायत में कहा है कि लड़की की फेसबुक प्रोफाइल में किसी ने शरारत की है। आरोप है कि फेसबुक अकाउंट को हैक कर दुल्हन की तस्वीर में छेड़छाड़ करके अपलोड किया है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर नजर आ रहे युवक को नहीं जानती। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जरुरत पड़ने पर इस मामले में साइबर विभाग की भी मदद ली जाएगी।

बंट चुका था शादी का निमंत्रण
युवती के परिजनों का कहना है कि शादी की सारी तैयारियां पूरी कर ली थी। शादी का निमंत्रण भी रिश्तेदारों और गांव के लोगों को बंट चुका था। शादी के लिए घर में काफी सामान भी आ चुका था जिसकी वजह से उसे काफी नुकसान भी हुआ है। लड़की के पिता ने बताया कि दूल्हे पक्ष ने दो दिन पहले फोन पर बताया कि उनकी बेटी के साथ फेसबुक पर किसी अन्य लड़की की फोटो देखी गई है और वह सिंदूर भी लगाई है। ऐसे में शादीशुदा लड़की से लड़का विवाह नहीं करना चाहता। दूल्हे पक्ष का कहना है कि लड़की पक्ष के लोग झूठ बोलकर शादी कर रहे थे।

Published on:
24 Apr 2018 12:11 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video