विविध भारत

#MeToo के आरोपों में घिरे विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर का इस्‍तीफा?

नाइजीरिया से दिल्‍ली वापस लौटने के बाद हवाई अड्डे पर मीडिया के सवालोंं पर केवल इतना बताया कि जवाब बाद में दूंगा।

2 min read
Oct 14, 2018
#MeToo के आरोपों में घिरे विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर का इस्‍तीफा?

नई दिल्‍ली। मीटू मामले में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर ने अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक विदेश राज्‍य मंत्री ने ईमेल के जरिए अपना इस्तीफा सरकार को भेजा है। बताया जा रहा है कि उनके इस्‍तीफे के बाद पीएमओ में इस मुद्दे पर विचार जारी है। वह रविवार सुबह ही नाइजीरिया दौरे से दिल्‍ली लौटे हैं। बताया जा रहा है कि इस्तीफा भेजने के साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है। बता दें कि एमजे के खिलाफ लगभग 10 महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया था।

ये भी पढ़ें

काम के बोझ से परेशान इटावा में आठ डॉक्टरों ने एकसाथ दिया इस्तीफा

बाद में दूंगा जवाब
दिल्‍ली वापस लौटते ही जब पत्रकारों ने हवाई अड्डे पर इस संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह इन आरोपों पर बाद में जवाब देंगे। आधिकारिक विदेश यात्रा पर गए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री ने अभी तक खुद पर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है। उन्‍होंने मीडिया से आरोपों के बाबत जवाब देने के लिए कुछ और वक्‍त मांगा है। अभी तक कयास इस बात के लगाए जा रहे थे कि वो भारत आते ही इस बात पर अपना पक्ष रखेंगे।

गडकरी का बयान से इनकार
भाजपा ने इस मामले में अब तक चुप्पी साध रखी है। हालांकि पार्टी के नेता मानते हैं कि उनके खिलाफ कई आरोप हैं और ये मामले हैं। ऐसे में वो आगे मंत्री पद पर काबिज रहेंगे या नहीं इसपर अभी संशय है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अंतिम फैसला पीएम मोदी लेंगे। दूसरी तरफ रविवार को नागपुर में जब पत्रकारों ने परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से इस संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

कमेटी करेगी जांच
आपको बता दें कि महिलाओं पर यौन शोषण के खिलाफ शुरू हुए मीटू कैंपेन के तहत सामने आ रहे मामलों की जन सुनवाई के लिए बहुत जल्‍द कमेटी गठित की जाएगी। महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जजों की चार सदस्‍यीय कमिटी इन सभी मामलों की सुनवाई करेगी। फिलहाल मीटू मामले में रोज नए मामले खुलकर सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

विवेक तिवारी हत्याकांडः सिपाही सर्वेश चौधरी ने एसएसपी से कही ऐसी बात कि सब सन्न रह गए
Published on:
14 Oct 2018 12:55 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग