सिपाही सर्वेश चौधरी ने जब वीडियो जारी किया तो सोशल मीडिया पर तत्काल ही वायरल हो गया। लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। लगातार साझा भी कर रहे हैं। सिपाही ने वीडियो में नेताओं के साथ-साथ मीडिया पर भी टिप्पणी की है। सिपाही ने वीडियो ने कहा कि 21वीं सदी में पुलिस का 1861 अधिनियम चल रहा है। इसे बदला जाए। मुझे कार्रवाई का डर नहीं है। अगर उसने कुछ गलत कहा है तो उसे सबसे पहले बर्खास्त कर दिया जाए। उसने लिखा था- मुझे बर्खास्त करो, मैंने दिए हैं पैसे। यह एक तरह से उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक को खुली चुनौती थी। इसी के चलते उसे निलंबित किया गया है। साथ ही विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। माना जा रहा है कि अनुशासनहीनता के आरोप में सिपाही को बर्खास्त किया जा सकता है।