28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SC ST Act विरोध, भाजपा के लिए बढ़ रहीं मुसीबतें, सर्व समाज बोला सरकार की अर्थी निकालेंगे

सर्व समाज संघर्ष समिति ने एससीएसटी एक्ट के विरोध में किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, राम बारात के दिन श्रीराम से सरकार को देश की जनता से समान भाव रखने की प्रार्थना की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 5 Oct 2018, 7:22 PM IST

sc st act

SC ST Act विरोध, भाजपा के लिए बढ़ रहीं मुसीबतें, सर्व समाज बोला सरकार की अर्थी निकालेंगे

आगरा। वैदिक मंत्रों के साथ सर्व समाज समिति के सदस्यों ने बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर सरकार को सतबुद्धि देने की प्रार्थना की। एमजी रोड स्पीड कलर लैब के पास आयोजित एससीएसटी एक्ट के विरोध में किए गए बुद्धि शुद्धि यज्ञ में सदस्यों ने आहूति देकर प्रार्थना की कि सरकार एक देश की जनता के साथ जाति के आधार पर भेदभाव न करे। एक देश में सभी जनता के लिए एक ही कानून होना चाहिए। वोट की राजनीति बंद होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: Big Breaking- देवकी नंदन ठाकुर का अमेरिका से बड़ा ऐलान, चुनाव के लिए बनाई पार्टी, सरकार को देंगे चुनौती

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: SC ST Act सर्वसमाज का बड़ा ऐलान, सांसदों का होगा बहिष्कार, 2019 में हराने के लिए बटन दबाएगा सर्वसमाज

श्रीराम की तख्तियां लेकर आए सदस्य
राम बारात के पावन मौके पर हाथों में श्रीराम की तख्तियां लेकर मौजूद सदस्यों ने श्रीराम से भी प्रार्थना की। कहा कि यदि सरकार अभी भी न चेती तो सर्व समाज सरकार की अर्थियां निकालेगा। लेकिन, कानून को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुरारीलाल गोयल ने इस मौके पर बताया कि बुद्धि-शुद्धि यज्ञ के माध्यम से हम सरकार को यह संदेश देना चाहते हैं कि देश की जनता मजबूर हो चुकी है। 20 फीसदी जनता के वोट की खातिर 80 फीसदी जनता के साथ अन्याय न किया जाए। विनय अग्रवाल ने कहा कि राम बारात के पावन दिन श्रीराम केन्द्र सरकार को बुद्धि दें, यहीं प्रार्थना है।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: नोटबंदी और जीएसटी का बड़ा दुष्प्रभाव, 60 फीसदी सर्राफा व्यवसायी डायबिटीज और बीपी से पीड़ित


ये खबर भी पढ़ सकते हैं: SC ST Act पर एकजुट होकर व्यापारियों ने उठाया ये बड़ा कदम

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से पवन समाधिया, अतुल सिरोही, राजीव चौहान, जितेन्द्र रावत, देवेश शुक्ला, सौरभ शर्मा, कैलाश नारायण मिश्रा, सतवेन्द्र सिंह चावला, गोपाल सिंह चाहर, पंकज गोयल, अजय तिवारी, सुमन गोयल, विनोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, आशा अग्रवाल, राजीव चौहान भदावर आदि।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग