scriptदेवकी नंदन ठाकुर का बड़ा ऐलान, SC ST Act पर बात नहीं मानी तो चुनाव लड़कर सरकार को देंगे चुनौती | devkinandan thakur big announced over 2019 election and sc st act | Patrika News

देवकी नंदन ठाकुर का बड़ा ऐलान, SC ST Act पर बात नहीं मानी तो चुनाव लड़कर सरकार को देंगे चुनौती

locationमथुराPublished: Oct 02, 2018 12:49:51 pm

एक महीने में यदि भारत सरकार ने एससी एसटी संशोधन में सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानी तो पार्टी मध्य प्रदेश में लड़ेगी चुनाव

devaki nandan

devaki nandan

आगरा। देवकी नंदन ठाकुर इन दिनों अपने कार्यक्रम के लिए अमेरिका में हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से मंगलवार को कथावाचक और सवर्ण आंदोलन का हिस्सा बने देवकी नंदन ठाकुर ने अमेरिका से बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट की बात नहीं मानी तो मध्य प्रदेश में अंखड भारत मिशन द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने पार्टी बनाने की घोषणा भी की है।
अमेरिका से सोशल मीडिया के जरिए दिया ये संदेश
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा था कि वे दो अक्टूबर को कुछ बड़ी घोषणाएं करेंगे। ऐसा ही हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जय हिंद जय भारत से अपनी बात शुरू की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। कहा कि इन विभूतियों से हमें सीखना चाहिए कि इन विभूतियों ने हमारे देश के लिए क्या क्या किया। गांधी बापू की इस जयंती पर हम सभी को कुछ नया करने की इच्छा है। दो अक्टूबर को अधिक से अधिक लोगों तक मैसेज पहुंचे। उन्होंने कहा कि धर्म और देश की रक्षा के लिए ही भगवान आते हैं। गीता का श्लोक यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानि…हर युग में जब जब भगवान को लगता है कि अब ऐसा हो रहा है जो नहीं होना चाहिए, तब तक भगवान आते हैं। जब भगवान नहीं आए तो आप जैसे लोगों को आगे करते हैं। युवाओं ने जिस तरीके से कमेंट किए हैं, वे काबिले तारीफ है। एससी एक्ट को लेकर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं में दर्द है। देश की अखंडता चाहता हूं। वो बची रहे। उन्होंने जाति, मजहब से उपर उठकर हमेशा कहा है। हमारी भारत की अखंडता बनी रहे, बची रहे। महात्मा गांधी ने हम सबके लिए कहा था कि वैष्णव जन को..सभी पार्टियां बापू की चर्चा करती है। उनका नाम इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, उनके बताए मार्ग पर चलने में दिक्कत होती है सभी को। वेद व्यास जी ने भी ये बात कही है कि सबसे बड़ा धर्म क्या है। इन बातों की शुरुआत करने के बाद कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने भारत के माहौल पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कहते हुए कहा कि आज भारत तीन हिस्सों में बंटा दिख रहा है। कहा कि सभी को मिलकर काम करना है।
loksabha election 2019
चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन, लोग लड़ेंगे
देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि मैं कथा ही करूंगा, भागवत ही करूंगा, मेरा काम जो ठाकुरजी ने दिया है वो बहुत की प्रिय है। इतने सांसदों द्वारा इग्नोर किया जा रहा है, उससे ऐसा लग रहा है कि सभी लोगों का अपमान हो रहा है। जो लोग सवर्ण आंदोलन को कर रहे थे, उन सभी का अपमान हो रहा है। जिनसे उम्मीद थी, उन्होंने सुनना बंद कर दिया। उन्होंने एक कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि वो रोजाना एक पक्षी को मारकर बेचता था। दुकान के बाहर ही एक पिंजरा था, जिसमें सारे पक्षी बंद किए थे, उसी में एक चूहा डाला था। जिस कबूतर को निकालता था, सिर्फ वो ही शोर मचाता था। बाकी सारे कबूतर दाना खाते थे। ये स्थिति हम सभी की है। जो सड़क पर शोर मचा है वो उस कबूतर की तरह है, जिसको मारा जाने वाला है। इस वोट की राजनीति में कोई नहीं बचेगा। कभी ब्राह्मण के नाम पर कभी दलित, शूद्र, कभी ठाकुरों के नाम पर ठगा जाता है। अब एक हो जाइये, हम सबकों एक होना है। एक बैनर के तले आना होगा। सब लोग अलग अलग ठिंठोरा पीट रहे हैं।
अंत में लिया ये निर्णय
आखिर में उन्होंने बड़े निर्णय की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सबकी सलाह के अनुसार, अखंड भारत मिशन सबको साथ लाएगा। सबसे पहला ध्यान मध्यप्रदेश में है। जहां नवंबर में चुनाव है। यदि सरकार एक महीने में बात नहीं मानती है तो पार्टी बनाएंगे। यदि बात मानती है तो कथा ही करेंगे। जोर देते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लडूंगा, हमारे लोग मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। 2019 में भी चुनाव लड़ा जाएगा। हमारी पार्टी होगी। अगर सरकार ने हमारी बात एक महीने में मान ली तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। जो सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सात दिन में जांच पूरी हो, दोषी को सजा हो, निर्दोष को बरी किया जाए। यदि सरकार इस बात में साथ नहीं देती है तो अखंड भारत मिशन मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। पार्टी इसलिए बनाई जा रही है कि हमारे साथी उन सदनों में नहीं पहुंचे तो ये ऐसे ही कानून बनाते रहेंगे। ऐसे कानून जो देश की अखंडता के लिए अच्छे नहीं है।
फॉर्म तैयार, करें आवेदन
जिन जिन को अखंड भारत मिशन से जुड़ना है। सभी पेजों पर नंबर दिए गए हैं, वहां कांटेक्ट करें। ईमानदार लोग ही कांटेक्ट करें। उम्मीदवारों के लिए एक फॉर्म तैयार किया जाएगा और वो ही चुनाव लड़ सकेंगे। देश के साथ और धर्म के साथ गद्दारी नहीं करेंगे। समाज को बांटने का काम नहीं करेंगे। कुछ एक दो शर्त और होंगी। अखंड भारत मिशन के फार्म पर संपर्क करें। क्षत्रिय सभा, ब्राह्मण सभा, दलित आदि सभी से निवेदन है जो भारत की अखंडता के लिए, स्वतंत्रता के लिए काम करना चाहते हैं इससे जुड़ें। 25 प्रतिशत माता बहनों को भागीदारी दी जाएगी। 70 प्रतिशत युवा इससे जुड़कर चुनाव लड़ेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो