28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा हर बूथ पर बनाएगी पांच महिलाओं की टीम, मिशन-2019 में महिला कार्यकर्ताओं को निभानी होगी अहम भूमिका

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पांच कार्यकर्ता जिले के सभी 2127 बूथों पर तैनात की जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 2 Oct 2018, 10:49 AM IST

sultanpur

भाजपा हर बूथ पर बनाएगी पांच महिलाओं की टीम, मिशन-2019 में महिला कार्यकर्ताओं को निभानी होगी अहम भूमिका

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पांच कार्यकर्ता जिले के सभी 2127 बूथों पर तैनात की जाएंगी। वहीं पर मण्डल स्तर पर 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। सोमवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोर्चा की काशी क्षेत्र अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। वहीं काशी क्षेत्र महामंत्री अनीता सिद्धार्थ व पार्टी जिलाध्यक्ष जगजती सिंह छंगू विशिष्ट अतिथि रहे।


केंद्र सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंचाएं महिलाएं

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। काशी क्षेत्र की अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कहा कि मिशन 2019 में आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने में महिला मोर्चा की बहनों को अपना योगदान निभाना होगा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, आयुष्मान भारत योजना, शौचालय, सुकन्या समृद्धि, प्रधानमंत्री बीमा व उज्ज्वला योजना का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला कार्यकर्ताओं को निभानी होगी।

यह भी पढ़ें - असहयोग आंदोलन के दौरान बलरामपुर पहुंचे थे गांधी जी, तत्कालीन महाराज ने भेंट की थी सहयोग राशि


महिलाओं को निभाना होगा ज्यादा जिम्मेदारी

बैठक को महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की महामंत्री अनीता सिद्धार्थ व महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ने भी सम्बोधित किया। जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी ने कहा कि कार्यक्रमों को धरातल पर लागू करेंगे। बैठक में उपमा शर्मा,अनीता पांडे, कमला सिंह, पूजा जायसवाल,प्रीति प्रकाश सिंह, रेनू सिंह, नंदिन सिंह, मधु अग्रहरि, उषा शुक्ला, मीना पाण्डेय, आशा मिश्र, सरला द्विवेदी, मंजू सागर कसौंधन, स्नेहलता पांडे, सुनीता सिंह, प्रीति शर्मा,शोभा गुप्ता, खुश्बू पांडे पआदि उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें - शिवपाल यादव ने किया बड़ा ऐलान, बेटे आदित्य को दिया पार्टी को सबसे बड़ा पद, 2019 चुनाव के लिये बनाई ये स्ट्रटेजी, सपा में मचा हड़कम्प

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग