28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसे मिलेगा टिकट और किसका होगा पत्ता साफ, मिशन 2019 के लिए बीजेपी का प्लान तैयार

बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सांसदों के टिकट काटने की तैयारी कर ली है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 2 Oct 2018, 9:51 AM IST

Bharatiya janata party candidate for 2019 Lok Sabha Election

किसे मिलेगा टिकट और किसका होगा पत्ता साफ, मिशन 2019 के लिए बीजेपी का प्लान तैयार

लखनऊ. 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल बजा दिया है। सपा-बसपा, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल हों या फिर सत्ताधारी दल और उसके सहयोगी सभी मिशन 2019 को फतह करने के लिए अपनी-अपनी रणनीति को अमली जामा पहनाने में लगे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्लान तैयार कर लिया है। बीजेपी अब अपनी सेल (प्रकोष्ठ) के जरिये लोगों का फीडबैक लेगी और फिर 2019 के चुनाव की रणनीति तैयार करेगी। पार्टी ने इसकी जिम्मेदारी नीति और शोध सेल को सौंपी है।

फीडबैक के बाद विजन डॉक्यूमेंट

बीजेपी के प्लान के मुताबिक सेल से जुड़े लोग समाज में हर तबके के लोगों के बीच जाएंगे और चर्चा के बाद उनसे फीडबैक लेंगे। इसी फीडबैक के आधार पर बीजेपी 2019 के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। पार्टी ने प्रकोष्ठ की रिपोर्ट के सहारे ही आगे बढ़ने का पूरा मन बना लिया है। इसी को देखते हुए लखनऊ स्थित बीजेपी कार्यालय में नीति और शोध प्रकोष्ठ की बैठक भी हो चुकी है। बैठक में पार्टी के तमाम पदाधिकारी 2019 को देखते हुए सभी लोकसभा क्षेत्रों का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को लेकर चर्चा कर चुके हैं।

रिपोर्ट कार्ड खराब, तो नहीं मिलेगा टिकट

साथ ही बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में उन सांसदों के टिकट काटने की तैयारी कर ली है जिनका रिपोर्ट कार्ड खराब है। बीजेपी चुनाव संचालन समिति की बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के साथ बीजेपी के प्रदेश संगठन मंत्री ने इसपर गहन मंथन किया। समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुुल गांधी की अमेठी सीट को लेकर भी समीक्षा हुई। दरअसल कांग्रेस को झटका देने के लिए बीजेपी इस बार अमेठी लोकसभा सीट पर फतह को लेकर भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती।

बूथस्तर पर करें काम

बैठक में सुनील बंसल ने इशारा करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि काम नहीं करने वाले सांसदों को किसी भी कीमत पर दोबारा टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के जो भी सांसद पांच साल के कार्यकाल में अपने क्षेत्र में नहीं दिखे, वहां विकास का कोई काम नहीं कराया और वहां की आम जनता को उनसे जुड़ी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिलाया, वह इस बार बीजेपी से टिकट की उम्मीद न रखें। सुनील बंसल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ सांसद और विधायकों को हिदायत दी कि वह अपने क्षेत्र में बूथस्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में जुट जाएं और पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दें। सुनील बंसल ने कहा कि अगर अभी से ही बूथ मजबूत हो जाएगा तो इसका सीधा फायदा वहां के सांसद और विधायकों को ही होगा।