28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर :यूपी के डिप्टी सीएम बोले— राम मंदिर बनाने में सरकार की भूमिका नहीं

प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या यात्रा को लेकर केशव ने किया किनारा कहा उनसे नही है कोई लेना -देना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Prasoon Kumar Pandey

•

Updated: 2 Oct 2018, 9:42 AM IST

bjp up ram mandir

keshav prasad maurya

इलाहाबाद। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग लेकर संतों के अनशन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि वे संतों का आदर और उन्हें प्रणाम करते हैं। लेकिन राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं हैं। हांलाकि उन्होंने कहा है कि रामभक्त होने के नाते मुझे प्रसन्नता है कि सुप्रीम कोर्ट राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई 29 अक्टूबर से हर दिन सुनवाई करने जा रहा है। उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन सुनवाई शुरू होने से उम्मीद है कि जल्द निर्णय आयेगा और मंदिर निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ही पूज्य संतों और राम भक्तों का सपना पूरा होगा। मंदिर निर्माण को लेकर प्रवीण भाई तोगड़िया के लखनऊ से अयोध्या तक पदयात्रा निकाले जाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा है कि आंदोलन का उनसे कोई लेना— देना नहीं है। इलाहाबाद का नाम कुम्भ से पहले प्रयागराज किए जाने पर डिप्टी सीएम ने एक बार फिर से कहा है कि सरकार इस दिशा में विचार कर रही है। इसके लिए एक प्रक्रिया है, उसके बाद ही नाम बदल सकता है।

विवेक तिवारी मामले पर टिप्पणी पर माफी मांगे केजरीवाल
लखनऊ में हुए विवेक तिवारी हत्याकांड को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा है कि सरकार मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है और पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ संवेदना के साथ खड़ी है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और आगे भी कार्रवाई की जायेगी।

विवेक तिवारी की हत्या पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के ट्वीट पर केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि उसका जवाब विवेक तिवारी की पत्नी ने दे दिया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल को अपने ट्वीट के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। वहीं लोकसभा संचालन समिति की बैठक में शिरकत करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि 2019 में यूपी से 73 से ज्यादा सांसदों को जिताकर पीएम नरेन्द्र मोदी को देश का फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग