28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोटबंदी और जीएसटी का बड़ा दुष्प्रभाव, 60 फीसदी सर्राफा व्यवसायी डायबिटीज और बीपी से पीड़ित

आगरा सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया हेल्थ कैम्प, विशेषज्ञों ने दी तनाव रहित लाइफ स्टाइल, संतुलित खान-पान व व्यायाम की सलाह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 23 Sep 2018, 7:29 PM IST

gst and noteban

नोटबंदी और जीएसटी का बड़ा असर, 60 फीसदी सर्राफा व्यवसायी डायबिटीज और बीपी से पीड़ित!

आगरा। नोटबंदी, जीएसटी और अब आगरा विजन डॉक्यूमेंट की वजह से लगातार मंदी का मार झेल रहे सर्राफा व्यवसायियों में 60 फीसदी डायबिटीज व (बीपी) ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। 30-35 वर्ष के युवा व्यवसायियों की संख्या में इनमें अच्छी खासी है। आगरा सर्राफा एसोसिएशन और सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी द्वारा नमक की मंडी स्थित श्रीनाथ जी कॉम्पलेक्स में व्यवसायियों के लिए मैक्स हॉस्प्टिल द्वारा हेल्थ कैम्प के आयोजन में यह स्थिति निकलकर आई। विशेषज्ञों ने ईसीजी, डायबिटीज व ब्लड शुगर की जांच कर मरीजों की काउंसलिंग भी की।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: लोधी समाज का इतिहास गौरवशाली, युवाओं का अभिनंदन, देखें तस्वीर

व्यवसाईयों को बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से दी सलाह
कैम्प का शुभारम्भ आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल और सर्राफा स्वर्णकार व्यवसायिक कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुमार ने दीप जलाकर किया। नितेश अग्रवाल ने बताया कि व्यवसायियों के बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से इस तरह के हेल्थ कैम्प समय-समय पर आयोजित कराए जाते हैं। मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 83 मरीजों की परीक्षण (ईसीजी, ब्लड शुगर, बीपी, हृदय सम्बंधी जांच व काउंसलिंग) किया। जिसमें से 54 मरीजों को ब्लड शुगर व 57 मरीजों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पाई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यवसायियों को इन समस्याओं से बचने के लिए तनाव रहित लाइफ स्टाइल, संतुलित खान-पान और व्यायाम की सलाह दी गई है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि पिछले दो साल से लगातार मंदी की मार झेल रहे हैं जिसके चलते तनाव और हाईब्लड प्रेशर की समस्या सामने आ रही है। कारोबार अच्छा चले तो बीमारियां भी दूर हो।

ये खबर भी पढ़ सकते हैं: वीकेंड पर आगरा आ रहे हैं तो जाम से बचने के लिए जरूरी है ये खबर

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री असोक कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष कुलभूषण गुप्ता (राम भाई), मयंक अग्रवाल, संजय वर्मा, मनीष पारौलिया, प्यारेलाल, अशोक कुमार अम्बा, राजू मेहरा, नीरज जैन, रमेश चंद्र खंडेलवाल आदि उपस्थित थे। परीक्षण डॉ. कार्तिक जैसवाल, हेमलता व जीशान खान ने किया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग