28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15.71 करोड़ रिटर्न अब तक जीएसटी के तहत दाखिल

जीएसटीएन इस बात की जांच कर रहा है कि क्यों कुछ राज्यों में कर संग्रहण में भारी गिरावट आई है

2 min read
Google source verification
gst1

सेल टैक्स विभाग ने कैंसल किए 400 लोगों के GST नंबर, ये थी वजह

बेंगलूरु. जीएसटी लागू होने के बाद देश भर में अब तक 15.71 करोड़ रिटर्न दाखिल हुए हैं। बिहार के उपमुख्यमंत्री और जीएसटी नेटवर्क (जीएसटीएन) पर गठित राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को यहां समूह की बैठक के बाद यह बात कही।
कम कर संग्रहण की जांच
मोदी ने कहा कि जीएसटीएन इस बात की जांच कर रहा है कि क्यों कुछ राज्यों में कर संग्रहण में भारी गिरावट आई है। इन राज्यों में 20 से 42 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है। इसके कारणों की तलाश के लिए अंकक्षेण कराया जा रहा है। मोदी ने कहा कि महानिदेशक (अंकेक्षण) इसकी जांच कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि राजस्व सचिव हसमुख अधिया भी इन राज्यों का दौरा कर रहे हैं। शुक्रवार को वे बिहार में थे।
मोदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार और उत्तराखंड सहित कुछ राज्यों में जुलाई के दौरान कर संग्रहण में कमी आई है। हालांकि, इन राज्यों में कुछ करों में छूट भी है। तमिलनाडु, गुजरात और महाराष्ट्र आदि राज्यों में कर संग्रहण में सिर्फ 3-4 फीसदी की कमी है। जुलाई तक संग्रहण में कमी 17 से घटकर 13 फीसदी हो चुका है। मोदी ने कहा कि नए फार्म के बाद से करवंचना और फर्जी दावों को पकडऩा आसान हो जाएगा। कर्नाटक में ऐसे मामलों में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जीएसटीएन के अध्यक्ष ए बी पांडेय ने एक सवाल के जवाब में कहा के निर्यातकों के रिफंड दावों के निस्तारण का काम भी सुगमता से चल रहा है और अब तक ४३ हजार करोड़ रुपए रिफंड किए जा चुके हैं।

फैक्ट फाइल
15.71 करोड़ रिटर्न अब तक जीएसटी के तहत दाखिल
5.35 करोड़ भुगतान लेन-देन जीएसटी के तहत अब तक
93,960 करोड़ रुपए का जीएसटी संग्रहण जुलाई में
23.61 करोड़ ई-वे बिल अब तक जारी
48 फीसदी ई-वे बिल अंतर राज्यीय वस्तुओं के लिए
52 फीसदी ई-वे बिल राज्य के ंअंदर वस्तुओं के परिवहन के लिए
99.08 फीसदी वस्तुओं का परिवहन सड़क मार्ग से
8.65 ई-वे बिल का सत्यापन देश में हुआ
3588 निरीक्षण प्रतिवेदन अब वस्तुओं के परिवहन पर